10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअब इंसान की चमड़ी से कपड़े बनाकर पहनेंगी उर्फी जावेद? अजीब बयान...

अब इंसान की चमड़ी से कपड़े बनाकर पहनेंगी उर्फी जावेद? अजीब बयान सुन उड़े सबके होश

Published on

उर्फी जावेद वैसे तो हमेशा ही अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी यूजर्स उन्हें ट्रोल कर देते हैं तो कभी एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकियां मिलने लगती हैं। लेकिन उर्फी जावेद इन सब चीजों से बेपरवाह रहती हैं। उर्फी जावेद हमेशा ही इस कोशिश में रहती हैं कि वह अब आगे ऐसा क्या करें कि लोगों का ध्यान उनसे हटे ही ना? उर्फी जावेद पर भले ही यूजर्स तीखे कमेंट करते हों और मजाक भी उड़ाते हों, लेकिन इसमें दोराय नहीं कि उनमें गजब का कॉन्फिडेंस है। लेकिन इस कॉन्फिडेंस के चक्कर में उर्फी जावेद एक चौंकाने वाली बात बोल गईं।

दरअसल Uorfi Javed को हाल ही एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। उन्होंने जींस को ही टॉप बनाकर पहना हुआ था। जब उर्फी जावेद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका जो आउटफिट था वह खराब हो गया था और इसलिए तब उन्होंने अपनी जींस को ही इस तरीके से पहन लिया।

उर्फी बोलीं- अब सिर्फ इंसान की चमड़ी से कपड़े बाकी
लेकिन जब Urfi Javed से पूछा गया कि अब आगे वह क्या करेंगी? और अब ऐसी कौन सी चीज बाकी है, जिसके उन्होंने कपड़े बनाकर नहीं पहने हैं? तो उर्फी ने कहा, ‘हां, इंसान की चमड़ी अभी बाकी है। अगर किसी को मारकर उसकी चमड़ी मिल जाए तो कितना कूल होगा? मैं इंसान की चमड़ी से अपनी ड्रेस बनाऊंगी। तो अगर कोई इंसान अपनी चमड़ी या स्किन मुझे देगा तो मैं बिल्कुल उससे ड्रेस बनाऊंगी।’

यूजर्स की खरी-खोटी, बेपरवाह उर्फी जावेद
उर्फी जावेद की इस बात को सुनकर हर कोई शॉक में है और एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद को उनके इस बयान के लिए यूजर्स खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। उर्फी जावेद एक टीवी एक्ट्रेस रही हैं और उन्होंने कई सीरियल किए हैं। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिली थी। करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस रिएलिटी शो में उर्फी ने तब डस्टबिन बैग से कपड़े बनाकर सबको हैरान कर दिया था। हाल ही वह MTV Splitsvilla 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसे सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था। शो में सनी लियोनी ने भी उर्फी जावेद की तारीफ की थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...