18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedअब चलेगी 'गरीबों' की वंदे भारत, सुविधाएं बंपर... देख लीजिए तस्वीरें

अब चलेगी ‘गरीबों’ की वंदे भारत, सुविधाएं बंपर… देख लीजिए तस्वीरें

Published on

वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की सफलता के बाद अब रेलवे ने आम लोगों के लिए वंदे साधरण चलाने का फैसला किया है। वंदे एक साधारण 22 कोच वाली नॉन-एसी ट्रेन होगी और अक्टूबर के अंत से ही शुरू हो जाएगी। वंदे भारत के बाद अब ‘वंदे साधारण ट्रेन’ के आगमन की तैयारी है। जो लोग महंगी एसी ट्रेनों का खर्च नहीं उठा सकते या बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने के इच्छुक हैं। उनके लिए वंदे साधारण काफी उपयोगी ट्रेन साबित होगी। इसके लिए ट्रायल रैक बना लिया गया है और इसी महीने में इसकी टेस्टिंग भी कर ली जाएगी।

​अधिक आरामदायक होगी वंदे साधारण ट्रेन
रेलवे का कहना है कि मौजूदा सामान्य ट्रेनों की तुलना में इसमें अधिक सुविधाएं होंगी और यह अधिक आरामदायक होगी। इसके अलावा इसके इंजन का डिजाइन भी अलग होगा। वंदे साधारण की खास बात यह होगी कि इसकी सीट दिखने में ज्यादा आरामदायक और खूबसूरत होगी। प्रत्येक सीट के लिए आधुनिक लाइट फिक्स्चर और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जाएंगे।

​वंदे साधारण ट्रेन के दोनों छोर पर लगे होंगे इंजन
वंदे साधारण ट्रेन के दोनों छोर पर इंजन लगे होंगे। यानी यह पुश एंड पुल व्यवस्था से चलेगा। परिणामस्वरूप यह तेजी से स्पीड पकड़ सकेगी और कहीं भी रिवर्स में गाड़ी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रेलवे वंदे साधरण ट्रेन की पहली रैक चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 22 कोच वाली इस ट्रेन का पहला रैक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है।

 ​ट्रेन बहुत उपयोगी और सस्ती भी
जो लोग नॉन-एसी ट्रेनों में यात्रा करना चाहते हैं या बिना रिजर्वेशन के यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए यह ट्रेन बहुत उपयोगी और सस्ती भी होगी। इस ट्रेन की सीटें और बर्थ अधिकतम आराम प्रदान करने के लिए इस तरह से डिज़ाइन की गई हैं। इस ट्रेन का इंटीरियर मौजूदा जनरल कोच जैसा ही है। लेकिन इसके पैनल, एलईडी लाइट्स, पंखे और स्विच को आधुनिक डिजाइन दिया गया है। इस ट्रेन के हर कोच में दिव्यांगों के लिए एक विशेष शौचालय भी होगा। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी होगा। जब कोई ट्रेन किसी स्टेशन से चलती है तो उसे गति पकड़ने में समय लगता है। लेकिन वंदे भारत की तरह, वंदे साधरण पुश और पुल मैकेनिज्म पर चलेगा क्योंकि इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ लोकोमोटिव हैं। इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...