20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं न्यासा? पापा अजय देवगन ने बताया सच

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं न्यासा? पापा अजय देवगन ने बताया सच

Published on

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म में तब्बू और अक्षय खन्ना की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म का सभी ने जोरदार प्रमोशन किया है. इस दौरान अजय देवगन से पूछा गया कि क्या उनकी बेटी न्यासा देवगन, फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं. या फिर वह अपनी बेटी के लिए कोई फिल्म डायरेक्ट करेंगे.

क्या न्यासा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?
ई-टाइम्स संग बातचीत में अजय देवगन ने कहा, “मेरी बेटी ने अबतक तो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर नहीं की है. सबकुछ अभी हायपोथेटिकल है.” बता दें कि न्यासा देवगन ने कुछ समय पहले ही सिंगापुर के कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह मुंबई लौटी हैं. दोस्तों संग पार्टी करते हुए इन्हें कई बार स्पॉट किया गया है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अजय देवगन ने बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर बात की हो.

एक्टिंग में नहीं न्यासा की दिलचस्पी
इससे पहले भी अजय ने हिन्दुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा था, “न्यासा अभी टीनेजर हैं. उन्होंने अभी तक तो काजोल या मुझे अपने करियर च्वॉइस के बारे में नहीं बताया है. अगर वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर देखती हैं तो वह हमें जरूर बताएंगी. यह पूरी तरह उनकी च्वॉइस होगी. हमारा उनपर कोई भी प्रेशर नहीं है. बतौर पेरेंट्स हम उन्हें उनके हर निर्णय में सपोर्ट करेंगे.” इसके अलावा फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि अबतक तो न्यासा देवगन ने फिल्मों को लेकर अपना कोई इंट्रस्ट नहीं दिखाया है. न ही एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी है, इसके बारे में जिक्र किया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह संग फिल्म ‘थैंक गॉड’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को ऑडियन्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कुछ कमाल नहीं दिखाया. अब अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम 2’ से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 2 करोड़ रुपये अपनी एडवांस बुकिंग से कमाए हैं. इसके अलावा अजय देवगन के पास कई फिल्में हैं जो पाइपलाइन में हैं. इसमें ‘भोला’ फिल्म है, जहां एक बार फिर से अजय और तब्बू स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ही संभाल रहे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...