11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedएक बार फिर नौकरियों में छंटनी, एक झटके में 10000 लोग हो...

एक बार फिर नौकरियों में छंटनी, एक झटके में 10000 लोग हो जाएंगे बेरोजगार

Published on

पिछले कुछ समय से लगातार अपनी कंपनियों में छंटनी कर रही है। अब बुधवार  को कंपनी ने एक बार फिर अपने अल-अलग बिजनेस में छंटनियो का ऐलान कर दिया। मेटा अपनी टीम को रीस्ट्रक्चर कर रही है और फाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग का लक्ष्य ज्यादा कार्य क्षमता है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने सभी मैनेजर को लेऑफ से जुड़े ऐलान के लिए तैयार रहने को कहा है। Bloomberg News की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक (Facebook), व्हाट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और Reality Labs पर नए फेज के लेऑफ का असर पड़ेगा। कंपनी ने नौकरियों में कटौती का यह फैसला अपने खर्चे कम करने के लिए लिया है।शुरुआत में करीब 10,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मार्च में ज़ुकरबर्ग ने इस लेऑफ से जुड़ी जानकारी दी थी। इसके बाद एक बार फिर मई में लोगों की छंटनी की जाएगी।वार

मेटा के वर्कफोर्स में लगातार कटौती
बता दें कि मेटा इससे पहले नवंबर में अपनी कुल वर्कफोर्स में से करीब 13 प्रतिशत ( करीब 11,000) की कटौती कर चुकी है। इसके बाद पहली तिमाही तक कंपनी ने नई भर्तियों को भी फ्रीज (रोक लगाना) कर दिया था। ज़ुकरबर्ग के बयान से पता चला था कि कंपनी का इरादा खर्चे कम करते हुए अपने बिजनस और एडमिन स्टाफ में टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियों के रेशियो को बैलेंस करना है। मेटा में मैनेजर को मिले मेमो से संकेत मिलते हैं कि टीमों को दोबारा से रीऑर्गनाइज़ किया जाएगा। और नए मैनेजर के तहत बचे हुए कर्मचारियों को दोबारा से काम सौंपा जाएगा। मेटा, अपने सभी नॉर्थ अमेरिकी कर्मचारियों को बुधवार से वर्क फ्रॉम होम के लिए कह सकती है।

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...