15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedएक खबर और... आज ताश के पत्तों की तरह ढह गए TCS,...

एक खबर और… आज ताश के पत्तों की तरह ढह गए TCS, इंफोसिस, विप्रो और HCL के स्‍टॉक्‍स, निवेशक परेशान!

Published on

नई दिल्‍ली ,

शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ ओपन हुआ, लेकिन कुछ ही देर में यह ग्रीन में आ गया. इस बीच IT सेक्‍टर में बड़ी गिरावट आई है. शुक्रवार को आईटी सेक्‍टर 1.90 प्रतिशत की गिरावट पर कारोबार कर रहा था. IT Sector में इतनी बड़ी गिरावट TCS, इंफोसिस, विप्रो और HCL टेक के शेयरों में 6% तक की कमी के कारण आई है.

आज HCL टेक्नोलॉजीज के शेयर 5.62 प्रतिशत गिरकर 1,507.50 रुपये पर आ गए, जबकि Wipro और एलटीआईमाइंडट्री के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक गिरकर क्रमश: 479.45 रुपये और 4,945.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share) 3.57 प्रतिशत गिरकर 1,236.45 रुपये पर और Infosys 3.7 प्रतिशत गिरकर 1497.65 रुपये पर थे. TCS के शेयर करीब 3 फीसदी गिरकर 3,856 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

क्‍यों धराशाही हो गए IT सेक्‍टर के शेयर?
दरअसल, ग्‍लोबल आईटी कंपनी एक्‍सेंचर ने आर्थिक अनिश्चितता के कारण फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए अपने रेवेन्‍यू अनुमान को 2-5 प्रतिशत से घटाकर 1-3 प्रतिशत कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय आईटी स्‍टॉक्‍स (IT Stocks) में भारी गिरावट आई और कुछ शेयर 6 प्रतिशत तक गिर गए. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि एक्सेंचर के रेवेन्‍यू में कटौती भारतीय आईटी सर्विस कंपनियों के लिए थोड़ी नकारात्मक है, हालांकि ज्यादा नहीं.

क्‍या IT स्‍टॉक्‍स में अभी और आएगी गिरावट
नुवामा ने कहा कि अभी आईटी स्‍टॉक्‍स में गिरावट नहीं दिखाई दे रही है. एक मजबूत मांग की उम्‍मीद है, जिससे कंपनियों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है. विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने सेक्टर पर सतर्क रुख बरकरार रखा है और कहा है कि रेवेन्‍यू में तेज गिरावट का मतलब है कि दूसरी छमाही में बड़ी तेजी आएगी. मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियों को सतर्क रहने की आवश्‍यकता है. एमके ने कहा कि भारतीय कंपनियों को वित्त वर्ष 2025 में विकास में मदद मिलेगी, लेकिन ज्‍यादा सतर्क रहना होगा. नोमुरा का मानना ​​है कि भारत आईटी के लिए वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में अच्‍छे सुधार की संभावना व्‍यक्‍त की है.

मिडकैप में भी आई बड़ी गिरावट
गौरतलब है कि Midcap और स्मॉलकैप को भी जोरदार झटका लगा है. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, कॉफोर्ज, एमफैसिस, बिड़लासॉफ्ट, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जेनसर टेक्नोलॉजीज और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर समेत आईटी काउंटरों में व्यापक बाजारों में 2-4 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं शुरुआती सत्र में बीएसई आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा था.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...