12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के शेयरों में हाहाकार! 28% तक टूटे, जानिए बजट का...

अडानी ग्रुप के शेयरों में हाहाकार! 28% तक टूटे, जानिए बजट का बाजार पर असर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय शेयर बाजार आज बजट 2023 के दिन हरे निशान पर बंद हुआ है। आज स्टॉक मार्केट काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कुछ बजट घोषणाओं पर बाजार ने पॉजिटिव रिएक्ट किया तो कुछ पर नेगेटिव रिएक्ट किया। लेकिन अडानी ग्रुप के लिए आज का दिन शेयर बाजार में अच्छा नहीं रहा। अडानी ग्रुप के शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट देखी गई है। जो अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था, उसमें आज 25 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। अडानी के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 0.27 फीसदी या 162.43 रुपये बढ़कर 59,712.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 60,773.44 अंक तक और न्यूनतम 58,816.84 अंक तक गया।

निफ्टी लाल निशान पर हुआ बंद
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकाकं निफ्टी बजट के दिन लाल निशान पर बंद हुआ है। एनएसई निफ्टी 0.26 फीसदी या 45.85 अंक गिरकर 17,616.30 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 17,972.20 अंक तक और न्यूनतम 17,353.40 अंक तक गया। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर थे।

अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट
अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 28.45 फीसदी या 846.30 रुपये के नुकसान के साथ 2128.70 रुपये पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 1942 रुपये तक गया था। अडानी पोर्ट्स के शेयर में भी जबरदस्त गिरावट आई। यह शेयर 19.69 फीसदी या 120.65 रुपये गिरकर 492.15 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर के शेयर में भी आज लोअर सर्किट लगा। यह शेयर 4.98 फीसदी या 11.15 रुपये गिरकर 212.75 रुपये पर बंद हुआ। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर आज 2.46 फीसदी या 43.70 रुपये गिरकर 1730.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अडानी ग्रीन का शेयर 5.78 फीसदी या 70.70 रुपये टूटकर 1153.35 रुपये पर बंद हुआ। अडानी टोटल गैस की बात करें, तो यह शेयर 10 फीसदी के लोअर सर्किट या 211.25 रुपये के नुकसान के साथ 1901.65 पर बंद हुआ। इसके अलावा अडानी विल्मर का शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट या 23.30 रुपये गिरकर 443.60 रुपये पर बंद हुआ।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...