7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान में हाहाकार.... पेट्रोल अचानक 20 रुपये हुआ महंगा, एक लीटर का...

पाकिस्तान में हाहाकार…. पेट्रोल अचानक 20 रुपये हुआ महंगा, एक लीटर का दाम 270 के पार

Published on

नई दिल्ली,

वित्तीय संकट में फंसे पाकिस्तान को भले ही आईएमएफ से लेकर चीन तक से मदद का भरोसा मिला है. लेकिन देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त बनी हुई है. पहले से ही रोजमर्रा की चीजों आटा, दूध, सब्जी के लिए जद्दोजहद कर रहे लोगों पर सरकार ने एक बार फिर से फ्यूल बन फोड़ दिया है. दरअसल, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है

पेट्रोल-डीजल के दाम में इतनी बढ़ोत्तरी
जियो न्यूज के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि तेल की कीमतों में ताजा बढ़ोत्तरी का ऐलान सरकार की ओर से जुलाई महीने के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई 2023 को किया गया है. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में पेट्रोल की मौजूदा कीमत में 19.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 19.90 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला लिया गया है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें 1 अगस्त 2023 से लागू हो गई हैं. पहले से महंगाई से जूझ रही जनता के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

273 रुपये पर पहुंची पेट्रोल की कीमत
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अब Pakistan में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके साथ ही डीजल के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं. 19 रुपये के इजाफे के बाद देश में एक लीटर डीजल की कीमत बढ़कर 273.40 रुपये हो गई है. इस बढ़ोतरी से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 253 रुपये प्रति लीटर और 253.50 रुपये प्रति लीटर थीं.

सरकार बोली- राष्ट्रहित में फैसला
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से जहां देश की जनता को झटका लगा है, तो वहीं पाकिस्तान सरकार ने इसे राष्ट्रहित में लिया गया फैसला करार दिया है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की दरों में नई बढ़ोत्तरी National Interest में की जा रही है, जैसा कि अमेरिका स्थित वित्तीय एजेंसी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ प्रतिबद्धता है और हमें आईएफएफ की शर्तों का पालन करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने दाम को कम करने की कोशिश की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमत के कारण यह फैसला लेना पड़ा है.

IMF ने दी है 3 अरब डॉलर की मदद को मंजूरी
Pakistan के वित्त मंत्री इशाक डार ने आगे कहा कि हाई स्पीड डीजल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी महंगा हो रहा है. जिसकी वजह से सरकार ने स्थानीय कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है. डार ने आगे कहा कि वह पिछली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का सहारा नहीं लेंगे, जैसे कि पेट्रोल की कीमत कम करना. गौरतलब है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान को वित्तीय संकट से उबरने में मदद करने के लिए बीते दिनों 3 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज रिलीज करने को मंजूरी दी है.

हालांकि, इस लोन को देने से पहले वैश्विक निकाय ने एक शर्त यह भी रखी है कि देश पेट्रोलियम लेवी को 60 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जाए. लगातार मदद की गुहार लगाने के बाद करीब आठ महीने बाद 30 जून 2023 को आईएमएफ ने 3 अरब डॉलर की मदद को शर्तों के साथ हरी झंडी दिखाई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...