4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedआर्यन खान से हुआ पाकिस्तानी एक्ट्रेस को प्यार? शेयर की स्पेशल पोस्ट

आर्यन खान से हुआ पाकिस्तानी एक्ट्रेस को प्यार? शेयर की स्पेशल पोस्ट

Published on

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. साल 2009 में सजल अली ने फिल्मी जगत में कदम रखा था. इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सजल अली को एक्टिंग की दुनिया में पहचान’ मेह्मूदाब्द की मालकिन से मिली’. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया. सिर्फ इतना ही नहीं, साल 2017 में बॉलीवुड फिल्म ‘मॉम’ में भी सजल अली नजर आई थीं. इनकी एक्टिंग की हर ओर सराहना हुई. श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी का रोल सजल अली ने ही निभाया था. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इन्हीं सजल अली ने शाहरुख खान के लाडले बेटे के लिए प्यार भरी पोस्ट शेयर की है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट
सजल अली ने इंस्टाग्राम पर आर्यन खान की एक फोटो शेयर करते हुए लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाई है. हालांकि, सजल अली ने इसपर कुछ लिखा तो नहीं है, लेकिन फैन्स कयाल लगाने लगे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है.

सजल अली की पोस्ट वायरल
सजल अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले एक्ट्रेस की फिल्म ‘व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट’ का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में हुआ था. इसे लेकर सजल अली काफी उत्साहित थीं. एक्ट्रेस ने फैन्स का शुक्रिया अदा भी किया था. फिल्म को इतना प्यार देने के लिए सजल अली खुशी से फूली नहीं समा रही थीं. साल 2019 में सजल अली को लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर संग सगाई रचा ली है. सजल ने एक फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी भी दी थी. कैप्शन में लिखा था कि यह एक नई शुरुआत है. आज मैं बहुत खुश हूं ये ऐलान करते हुए कि हमारे परिवारों के आशीर्वाद से हमारी सगाई हो गई है. हमारा यह खास दिन परिवार वालों, दोस्तों और फैन्स के प्यार और आशीर्वाद से और खास हो गया है.

वहीं, आर्यन खान की बात की जाए तो कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान के लाडले बेटे ने एक ब्रैंड के लिए फोटोशूट कराया है. स्पोर्ट्स कलेक्शन पहने आर्यन खान बेहद ही फिट नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, मां गौरी खान और बहन सुहाना खान ने कॉमेंट कर उनपर प्यार लुटाया था. साथ ही शाहरुख ने आर्यन के साथ एक मीम भी शेयर किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. धीरे-धीरे आर्यन खान अपने पैर इंडस्ट्री में जमाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. कहा यह भी जा रहा है कि आर्यन खान जल्द ही डायरेक्शन का हिस्सा होंगे. वह एक स्क्रिप्ट पर काम भी कर रहे हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...