11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedपंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक, हुआ रोड...

पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक, हुआ रोड एक्सीडेंट

Published on

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी सुर्खियों में आ गए हैं. एक्टर के परिवार से दुखद न्यूज सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि पंकज की बहन और उनके बहनोई का एक्सीडेंट हो गया है. यह हादसा धनबाद के जीटी रोड स्थित निरसा में हुआ है. सड़क दुर्घटना में बहनोई की मौत हो गई है. वहीं, बहन गंभीर रूप से घायल है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

बहन अस्पताल में भर्ती
पंकज त्रिपाठी की बहन को धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है. वहीं, अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि पंकज त्रिपाठी के बहन और बहनोई गोपालगंज से कोलकाता स्विफ्ट कार से जा रहे थे. निरसा के पास कार दुर्घटना हो गई. इसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है.

परिजनों से मिली ये जानकारी
जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई मुन्ना तिवारी स्वयं कार चला रहे थे और पत्नी सरिता भी साथ में बैठी थीं. हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में रिश्तेदार कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. दुर्घटना में मुन्ना तिवारी के मौत हो जाने की सूचना है. जबकि पत्नी की गंभीर स्थिति बनी हुई है. सुजीत तिवारी, मृतक के परिजन से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि जब हम लोगों को सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला तो हम लोग आनन-फानन में अस्पताल आए. परिजनों का कहना है कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे एक्सीडेंट हुआ है.

बता दें कि पंकज त्रिपाठी के धनबाद पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. बहन की देखभाल के लिए वो परिवार संग वहां जाएंगे. हालांकि, वो पहुंच चुके हैं या नहीं, इसके बारे में अबतक कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है. वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर नजर आए थे. ये एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें करिश्मा कपूर, सारा अली खान, विजय वर्मा, टिस्का चोपड़ा और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आईं. फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ है. इस साल इसके रिलीज होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...