14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedपरिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर ले लिए...

परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर ले लिए लोगों के मजे, तीन लाइन में बता दिया सबकुछ

Published on

परिणीति चोपड़ा को गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट पर पफर जैकेट पहने देखा गया और इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने सितंबर 2023 में राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। फैंस ने सोचा कि वह मुंबई की गर्मी के बीच पफर जैकेट क्यों पहनेंगी! इस बीच वह अपनी फिल्म ‘चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत दोसांझ और डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ ब्लैक काफ्तान ड्रेस में भी पहुंचीं, जिसके बाद से लोग फिर से चर्चा करने लगे कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस बीच, परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुद ही मजे ले लिए और गजब का पोस्ट शेयर किया है।

Parineeti Chopra की ड्रेस और जिस तरह से वह अपने पेट को छू रही थीं, उसने इन अटकलों को और हवा दे दी। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब इन अफवाहों का सबसे मज़ेदार तरीके से खंडन किया है। परिणीति ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘काफ्तान ड्रेस = प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज़्ड शर्ट = प्रेग्नेंसी, कंफर्टेबल कुर्ता = प्रेग्नेंसी।’

‘चमकीला’ का ट्रेलर
इस बीच, फिल्म की कास्ट और क्रू ने ‘चमकीला’ का ट्रेलर लॉन्च किया, जो अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत चमकीला के जीवन पर आधारित है। दिलजीत और परिणीति दोनों ने पंजाबी के कुछ गानों में अपनी आवाज दी है। एआर रहमान ने इसका म्यूजिक दिया है। अमरजोत के किरदार में ढलने के लिए परिणीति ने 15 किलो वजन भी बढ़ाया था।

‘चमकीला’ की कहानी और रिलीज डेट
‘चमकीला’ को पंजाब का एल्विस प्रेस्ली कहा जाता था। दुर्भाग्य से, चमकीला का जीवन तब खत्म हो गया जब उन्हें और उनकी पत्नी अमरजोत को पंजाब के मेहसामपुर में गोली मार दी गई, तब वे परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे थे। बाइक पर आए हमलावर तेजी से घटनास्थल से भाग गए और कथित तौर पर मामला आज तक सुलझा नहीं है। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...