10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedपहले ही दिन गरजा 'पठान', शाहरुख खान की फिल्म ने तोड़ डाले...

पहले ही दिन गरजा ‘पठान’, शाहरुख खान की फिल्म ने तोड़ डाले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड!

Published on

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई और हर तरफ सिर्फ और सिर्फ इसकी ही धूम मची हुई है। ट्विटर पर 25 जनवरी की सुबह से ही #Pathaan ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि शाहरुख की फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फैंस इतने एक्साइटेड हैं कि कुर्सियों पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की मूवी को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज, बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि ‘पठान’ की धमक ओपनिंग डे पर ही देखने को मिल गई है। इसने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। आइये जानते हैं ‘पठान’ के पहले दिन के कलेक्शन की कितनी उम्मीद लगाई जा रही है।

शाहरुख खान की फिल्म Pathaan को लेकर तगड़ा क्रेज भी देखने को मिल रहा है और विरोध भी। कई जगहों पर मूवी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन SRK के फैंस इस प्रदर्शन पर भारी पड़ रहे हैं। चार साल बाद शाहरुख की स्क्रीन पर वापसी हुई है और इसका जोश एडवांस बुकिंग में देखने को मिल गया था। बताया जा रहा है कि फिल्म ने कमाई के मामले में ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यश की ‘KGF 2’ को भी कड़ी टक्कर देती दिख रही है। आइये इस बारे में डिटेल में जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘पठान’ का बजट 250 करोड़ रुपये है। ये देश में 5500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है, जबकि विदेश में 2500 स्क्रीन्स पर। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है। ओपनिंग डे के लिए सभी भाषाओं में 10,81,091 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। बंपर एडवांस बुकिंग और सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए आकलन है कि के ‘पठान’ का पहले दिन 50 ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी। यानी उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म का नेट कलेक्शन 40-45 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है।

KGF 2 के बाद दूसरी बंपर ओपनिंग
‘पठान’ ने औसतन लगभग 60 फीसदी की बंपर ओपनिंग ली है। कोरोना महामारी के बाद KGF 2 के बाद ये दूसरी बंपर ओपनिंग है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी ‘केजीएफ 2’ की तुलना में थोड़ी कम है, लेकिन इसकी रिलीज वाइडर है और उस फिल्म की तुलना में ज्यादा क्षमता है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...