10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedपठान की दीवानगी, आधी रात का शो खुलते ही हुआ हाउसफुल, कमाई...

पठान की दीवानगी, आधी रात का शो खुलते ही हुआ हाउसफुल, कमाई का रिकॉर्ड

Published on

आ गया पठान…और खत्म हुआ इंतजार! 4 साल के लंबे वक्त के बाद शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक क्या दी, फैन्स दीवाने हो गए हैं. पठान को सफल ही नहीं बॉलीवुड के लिए आक्सीजन बताया जा रहा है. 2022 का सूखा 2023 की शुरुआत में ही फिल्म पठान खत्म करने को तैयार है. फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है.

‘पठान’ ने रचा इतिहास
सालों बाद ऐसा हो रहा है जब किसी फिल्म के लिए रात साढ़े 12 बजे का शोज थिएटर्स में खुले हैं. शाहरुख खान की ‘पठान’ ने वाकई में इतिहास रच डाला है. फैन्स के अंदर किंग खान की फिल्म को देखने का जोश देखते हुए YRF के मेकर्स ने लेट नाइट शोज खोले हैं. साथ ही अगले दिन सुबह में शो भी बढ़ा दिए गए हैं. 26 जनवरी की छुट्टी पूरी तरह से पठान के नाम होने वाली है. जानकारी के लिए बता दें कि अबतक फिल्म को वर्ल्डवाइड आठ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा चुका है. दिन रात के ज्यादातर शो हाउसफुल हैं.

12 घंटे में ‘पठान’ ने कमाए करोड़ों
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने अद्भुत परफॉर्म किया है. कहा जा रहा है कि पीवीआर, आयनॉक्स और सिनेपॉलिस का अगर टोटल निकाला जाए तो ‘पठान’ ने दोपहर 3 बजे तक 20 करोड़ के आसपास की कमाई कर डाली है.

सलमान ने रिलीज किया ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर
सुबह में किंग खान ने एंट्री मारी और शाम में भाईजान ने. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई. और देखिए, इसी दिन शाम में हमारे भाईजान भी फैन्स को सरप्राइज करने आ गए. सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर रिलीज हुआ है. कहानी थोड़ी अटपटी दिख रही है. लग है कि फिल्म की स्टोरीलाइन का न तो कोई सिर है न पैर. लेकिन भाईजान के लंबे बालों के स्वैग ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है.

पठान का रिव्यू:
पठान फिल्म आज के समय की है. फिल्म में हर वो एलिमेंट्स मौजूद हैं, जो एक सिनेमा लवर चाहता है. शाहरुख खान की इस फिल्म को भला कोई कैसे मिस कर सकता है. अपने सुपरस्टार के लिए फैंस जरूर फिल्म देखने जाएं. पूरी गारंटी है कि पठान आपके लिए पैसा वसूल साबित होगी.

यहां पढ़े फिल्म का पूरा रिव्यू-
Pathan Film Review: पैसा वसूल है पठान, कहानी है थोड़ी कमजोर लेकिन एक्शन देख उड़ेंगे होश

थियेटर पर हुआ पथराव
हिंदू जागरण मंच के लोगों ने कर्नाटक के कलबुर्गी में पठान फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने शेट्टी थियेटर के सामने विरोध किया. फिल्म दिखाने वाले सभी थियेटरों के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वीडियो में लोग थियेटर पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...