20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedपीएम मोदी ने रतन टाटा को पीएम केयर्स फंड का बनाया ट्रस्टी,...

पीएम मोदी ने रतन टाटा को पीएम केयर्स फंड का बनाया ट्रस्टी, दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने रतन टाटा को ‘PM केयर्स’ फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया है। रतन टाटा के साथ देश के कई अन्य सम्मानित व्यक्तियों को भी ‘PM केयर्स’ फंड की सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है। ये बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इसकी एक बैठक भी संपन्न हुई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माता सीतारमण भी मौजूद रहीं। उनके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को भी पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है।

बड़ी हस्तियों को सलाहकार समूह में नॉमिनेट किया गया
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रतन टाटा के अलावा एडवाइजरी बोर्ड में पूर्व कैग राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, इंडिकॉर्प्स और पिरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह को भी नॉमिनेट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नए ट्रस्टियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक
बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद थीं. इसके साथ ही नए चुने गए सदस्यों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था।

कोविड काल में की गई थी पीएम केयर्स फंड की स्थापना
पीएम केयर्स फंड की स्थापना कोविड-19 महामारी की शुरुआत के कुछ दिन बाद की गई थी। इस फंड की शुरुआत महामारी के कारण उत्पन्न हुई किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मदद मुहैया कराने व प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। इस फंड में किसी भी शख्स या संस्थान द्वारा स्वैच्छिक रूप से दान किया जा सकता था। इसमें किए गए डोनेशन पर टैक्स छूट के लिए दावा भी किया जा सकता है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में पीएम केयर्स फंड में करीब 7,032 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...