8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedलाइव शो में पुलिस ने बीच में ही बंद करवाया AR Rehman...

लाइव शो में पुलिस ने बीच में ही बंद करवाया AR Rehman का गाना, लोग बता रहे शर्मनाक

Published on

मुंबई

देश के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए.आर. रहमान ने कई अवार्ड जीत कर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। इस समय ए.आर. रहमान सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। दरअसल, पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे ए.आर. रहमान को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ए.आर. रहमान का का समर्थन करते हुए पुणे पुलिस पर कई तरह के सवाल उठाने लगे।

लाइव कॉन्सर्ट कर रहे एआर रहमान को पुलिस ने बीच में ही रोका
मशहूर म्यूजीशियन ए.आर. रहमान हाल ही में पुणे में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जो उनके साथ किया, वह उनके फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। दरअसल, ए.आर. रहमान के शो के बीच पुलिस स्टेज पर पहुंच गयी और कहा कि इस शो को तुरंत रोक दिया जाये।इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे वहीं पुलिस ने इसके जवाब में कहा कि सिंगर एआर रहमान रात 10 बजे की डेडलाइन क्रॉस कर गए थे।

ए.आर. रहमान के समर्थन में लोगों ने कही यह बात
@IrfanmSayed नाम के एक यूजर ने लिखा कि निराशाजनक है कि पुलिस ने पुणे में एआर रहमान का कॉन्सर्ट 10.14 पर रोक दिया। रात 10 बजे का नियम समझ आता है लेकिन एआर रहमान जैसे दिग्गज आर्टिस्ट के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाता। वे अपने आखिरी गाने पर थे, जब यह घटना घटी।

@maroon_mafia नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- ऐसा बिलकुल भी नहीं होना चाहिए था, केवल कलाकार और उनके प्रशंसक ही जानते हैं कि वे इस पर कैसा महसूस करते हैं। @Sakira__ji नाम की एक यूजर ने कहा,’एआर रहमान के साथ बहुत गलत किया गया।’

@Ruhii_Mishra09 नाम के एक ट्विटर से सवाल किया गया,’पुणे पुलिस ऐसा कैसे कर सकती है? जो व्यक्ति पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा, उसके साथ ऐसा व्यवहार?’ @AliRash98713627 नाम के एक यूजर लिखते हैं- इस तरह की घटना बिलकुल भी इग्नोर नहीं की जा सकती है। ऐसी खबरें परेशान करने वाली हैं। बता दें कि इस घटना के बाद से ट्विटर पर #DisRespectOfARRahman ट्रेंड हो रहा है।

 

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...