25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorized'घटिया मार्केटिंग...' महिलाओं के सैलून में शर्टलेस होकर काम कर रहे पुरुष,...

‘घटिया मार्केटिंग…’ महिलाओं के सैलून में शर्टलेस होकर काम कर रहे पुरुष, सामने आईं PHOTOS

Published on

नई दिल्ली,

अपनी मार्केटिंग के लिए ब्रांड अलग अलग तरीके अपनाते हैं. इनमें विज्ञापन से लेकर लोगों को डिस्काउंट देना तक शामिल है. लेकिन इस मामले में वो हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़क रहे हैं. मामला ये है कि महिलाओं के एक सैलून में पुरुषों को काम पर रखा गया है. ये पुरुष यहां शर्टलेस होकर काम कर रहे हैं. इस सैलून का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. तस्वीरें भी सामने आईं. जिस पर लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सैलून में महिलाएं मैनीक्योर करवाने आती हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ पुरुषों ने एपरेन पहना हुआ है, जबकि कुछ ने ये भी नहीं पहना. वो यहां महिलाएं को सैलून सर्विसेज देते दिख रहे हैं. जब यहां के मालिक से इस बारे में पूछा गया तो उसका जवाब था कि ये उसकी मार्केटिंग पॉलिसी है.

उसने कहा कि वो कानूनी तरीके से अपना स्टोर चला रहा है. उसने वायरल वीडियो भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खुद बनवाया था. उसने कहा कि आमतौर पर स्टाफ के लोग किसी दूसरे सैलून के कर्मचारियों जैसे ही कपड़े पहनते हैं. लेकिन जब वीडियो बनाया गया, तभी शो ऑफ करने के लिए कर्मचारियों के कपड़े उतरवाए गए थे.

शिकायतें मिलने के बाद जांच शुरू
उसने कहा कि वीडियो में जिन महिलाओं को ग्राहक के तौर पर दिखाया गया है, वो वास्तव में सैलून की कर्मचारी हैं. ये सैलून चीन के कुनमिंग में मौजूद है. जो यु्न्नान प्रांत में स्थित है. मामले में लोगों का विरोध बढ़ता देख स्थानीय मार्केट सुपरविजन अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लोगों की शिकायतें मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

दुकान में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने कहा कि वो ये काम तीन साल से कर रहा है. मार्केटिंग का जरिया तक तो ठीक है लेकिन इस प्रोफेशन में अब ज्यादा से ज्यादा पुरुष आने लगे हैं. हालांकि लोगों ने इसे घटिया मार्केटिंग बताया है. उनका कहना है कि ये महिलाओं को भी पसंद नहीं आएगा. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि दुकानदार पैसों के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...