6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized'आदिपुरुष' में प्रभु श्री राम की भूमिका निभाने पर बोले प्रभास- आशंका...

‘आदिपुरुष’ में प्रभु श्री राम की भूमिका निभाने पर बोले प्रभास- आशंका तो थी, लेकिन कोई रुकावट नहीं थी

Published on

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास को ‘बाहुबली’ सीरीज में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। भारत की इस रॉयल फिल्म की बदौलत प्रभास देश के सबसे टॉप सितारे में गिने जाने लगे। इस बार उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चर्चा जोरदार हो रही है। फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। ये फिल्म ‘रामायण’ की कहानी पर बेस्ड है, लेकिन कई लोगों को इस फिल्म पर आपत्ति भी है। आम पब्लिक के साथ रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ के लगभग सभी फेमस किरदार इस फिल्म और किरदारों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। फिल्म में प्रभास राघव यानी भगवान राम की भूमिका में हैं। एक्टर ने अब अपने इस रोल के बारे में कुछ बातें कही हैं।

एक्टर से पूछा गया कि क्या इस रोल को निभाने को लेकर उनके मन में पहले से कोई आशंका थी? प्रभास ने HT से हुई बातचीत में कहा, ‘जी हां, आशंकाएं थीं, लेकिन कोई रुकावट नहीं था। प्रभु श्री राम जैसे परम पूजनीय किरदारों को निभाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी की भावना आती है, क्योंकि ऐसे किरदारों के साथ लोगों का भावनात्मक और आध्यात्मिक लगाव जबरदस्त होता है।’

भारतीय संस्कृति और धर्म से काफी गहराई से जुड़ा हुआ है
इससे पहले अपने इंटरव्यू में प्रभास कह चुके है कि अगर उन्होंने ‘बाहुबली’ को लेकर कोई गलती की होती तो वो फिर भी ठीक था, लेकिन वो ‘आदिपुरुष’ को लेकर चांस नहीं ले सकते थे। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म रामायण जैसे महाकाव्य की कहानी पर बेस्ड है, जो कि भारतीय संस्कृति और धर्म से काफी गहराई से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस रोल को अत्यधिक वास्तविकता और सम्मान के साथ करना ही मेरा अप्रोच था, क्योंकि हम इन्हीं कहानियों को सुनते हुए बड़े हुए हैं। इसके साथ बहुत सारे भावनात्मक और आध्यात्मिक पहलू भी जुड़े हुए हैं।’

प्रभास के फैन्स के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब दिखे
बता दें कि ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के दौरान फैन्स के कई सारे ऐसे वीडियोज़ सामने आए, जिसमें वे आक्रोश में दिखे। एक वीडियो तेलांगाना के सिनेमाघर से आया था जिसमें फिल्म शुरू होने में 40 मिनट की देरी हुई तो प्रभास के फैन्स ने वहां जमकर तोड़फोड़ किया। इसके अलावा हैदराबाद से भी एक वीडियो आया था जहां एक शख्स ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ मीडिया से कुछ कह रहा था और तभी प्रभास के फैन्स उसपर टूट पड़े थे।

राइटर मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस से मिली सुरक्षा
वहीं ‘आदिपुरुष’ के कुछ डायलॉग्स पर बढ़े बवाल के बाद राइटर मनोज मुंतशिर ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। राइडर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...