7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअडानी के टेकओवर के बाद प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, समझिए...

अडानी के टेकओवर के बाद प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, समझिए NDTV में क्या हो रहा

Published on

नई दिल्ली

आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPRH) से प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने इस्तीफा दे दिया है। एनडीटीवी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को प्रणय रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफे की जानकारी दी है। दोनों का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है जब अडानी ग्रुप न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाया है। RRPRH ने प्रणव रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है, 29 नवंबर को हुई बैठक में इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। अडानी समूह ने समाचार मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

कंपनी ने जारी किया बयान
कंपनी की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि RRPRH ने सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया, सेंथि सिन्निया चेंगलवरयन को बोर्ड का नया डायरेक्टर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। बता दें इससे पहले अगस्त माह में विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी RRPR की 99.5 फीसदी हिस्सेदारी को खरीद लिया था। VCPL एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी है जिसमे 100 फीसदी हिस्सेदारी अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड की है।

वीसीपीएल को ट्रांसफर किए शेयर
एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी के मुताबिक, उसने अपनी इक्लिटी पूंजी के 99.5 फीसदी शेयरों को अडानी ग्रुप के स्वामित्ल वाली वीसीपीएल को ट्रांसफर कर दिए हैं। इन शेयरों के ट्रांसफर से अडानी ग्रुप को एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। वहीं, अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी में और 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए मार्केट में ओपन ऑफर लाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही अडानी ग्रुप ने 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए भी खुली पेशकश की है, जो पांच दिसंबर तक समाप्त हो जाएगा।

अगस्त में अधिग्रहण करने का किया था ऐलान
बता दें कि अडानी ग्रुप ने अगस्त में ही विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड ने ही साल 2009 और 2010 में एनडीटीवी के बिजनेस प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये उधार के तौर पर दिए थे। इसके बदले में कर्जदाता से किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। अब अडानी ग्रुप कंपनी अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...