4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedप्रणय रॉय को चेयरमैन बने रहने का ऑफर, अडानी ने कहा... NDTV...

प्रणय रॉय को चेयरमैन बने रहने का ऑफर, अडानी ने कहा… NDTV को खरीदना बिजनस नहीं जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) के मालिक बनने के करीब पहुंच गए हैं। उनके पास एनडीटीवी की 29.18 फीसदी हिस्सेदारी है। अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप खुली पेशकश लेकर आई है। अडानी का कहना है कि एनडीटीवी को खरीदना बिजनस नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। अडानी ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय हैं। उनके पास करीब कंपनी की 32 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। रॉय दंपति का कहना है कि अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी को खरीदने के बारे में उनसे कोई बात नहीं की थी। विपक्ष ने आशंका जताई है कि अडानी के मालिक बनने से एनडीटीवी की संपादकीय नीति प्रभावित होगी।

अडानी ने कहा कि आजादी का मतलब है कि अगर सरकार ने कुछ गलत किया है तो आप कहेंगे की यह गलत है। साथ ही अगर सरकार कुछ अच्छा कर रही है तो आपके पास इसे अच्छा कहने का भी साहस होना चाहिए। अडानी ने कहा कि उन्होंने एनडीटीवी के मालिक और फाउंडर प्रणय रॉय को एक्विजशन पूरा होने पर चेयरमैन बने रहने को ऑफर दिया है। एनडीटीवी की स्थापना 1988 में की गई थी। 2005 में प्राइवेट इक्विटी फर्म General Atlantic ने कंपनी में आठ फीसदी हिस्सेदाी 116 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

मालिक बनने के करीब
अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने अगस्त में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। वीसीपीएल ने एनडीटीवी के संस्थापकों को एक दशक पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि कर्ज के तौर पर दी थी। इस कर्ज के एवज में ऋणदाता को किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। अब अडानी ग्रुप कंपनी में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाया है।

वीसीपीएल के साथ एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड एनडीटीवी में यह 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे। खुली पेशकश के तहत 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 1.67 करोड़ शेयरों की पेशकश की जा रही है। पूर्ण अभिदान मिलने की स्थिति में इस खुली पेशकश का आकार 492.81 करोड़ रुपये होगा। इससे अडानी ग्रुप की एनडीटीवी में हिस्सेदारी करीब 55 फीसदी हो जाएगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...