12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedप्रियंका और मेरा फ्यूचर है या नहीं, फैसला हम करेंगे कोई ज्योतिष...

प्रियंका और मेरा फ्यूचर है या नहीं, फैसला हम करेंगे कोई ज्योतिष नहीं- भड़के अंकित गुप्ता की दो टूक

Published on

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता हमेशा से ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं। लेकिन ‘बिग बॉस 16’ में उनके बीच की केमिस्ट्री और बॉन्ड कुछ और ही इशारा करता था। घरवाले भी कई बार इस बात की चर्चा करते दिखे कि प्रियंका और अंकित दोस्त नहीं बल्कि प्यार में हैं, पर वो स्वीकार नहीं कर रहे। अब सच क्या है, यह तो प्रियंका और अंकित गुप्ता ही बेहतर जानते हैं। लेकिन जब ‘बिग बॉस 16’ में आए ज्योतिष सौरिश शर्मा ने प्रियंका से कहा कि उनका अंकित गुप्ता के साथ फ्यूचर नहीं है, तो एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं। अब अंकित गुप्ता भी भड़क गए हैं। अंकित गुप्ता ने अब जाकर इस पर रिएक्ट किया है और करारा जवाब दिया है।

Ankit Gupta कुछ हफ्ते पहले ही Bigg Boss 16 से बेघर हो गए थे। घरवालों ने उन्हें आपसी सहमति से कम योगदान के आधार पर बेघर कर दिया था। अंकित गुप्ता जहां शो से बाहर आने के बाद अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए, वहीं फैन्स उन्हें Priyanka Chahar Choudhary के साथ देखने को उतावले हो गए। लेकिन फैन्स को ज्योतिष सौरिश शर्मा के प्रिडिक्शन से झटका लगा।

‘फ्यूचर में कौन साथ और कौन नहीं, फैसला हम पर छोड़ दें’
इसी पर रिएक्ट करते हुए अंकित गुप्ता ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा, ‘प्रियंका और मैं अच्छे दोस्त हैं और हमारा बॉन्ड कमाल का है। रही बात कौन किसका फ्यूचर होगा और कौन नहीं, तो बेहतर होगा कि यह फैसला हम दोनों पर ही छोड़ दिया जाए, न कि किसी ज्योतिष या किसी और पर। यह हमारा फैसला है और यह हम दोनों पर निर्भर करता है कि हम अपने इस बॉन्ड को आगे कैसे लेकर जाते हैं। एक दोस्त की तरह या फिर कुछ और। यह जैसा है, इसे ऐसा ही रहने दीजिए।’

अंकित और प्रियंका की जोड़ी पर फिदा फैन्स
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने हिट टीवी शो ‘उडारियां’ में एक साथ काम किया था। तभी से दोनों की जोड़ी पसंद की जाने लगी थी। लेकिन इस जोड़ी की पॉपुलैरिटी तब और बढ़ गई जब यह ‘बिग बॉस 16’ में दिखी। अंकित गुप्ता अब शो से बाहर हैं, वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ‘बिग बॉस 16’ में फिनाले वीक में पहुंच चुकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस सीजन की विनर बन सकती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...