7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorized'जॉन अब्राहम को अंडरवियर पहना दो, बस काम हो जाएगा', ऐसा क्यों...

‘जॉन अब्राहम को अंडरवियर पहना दो, बस काम हो जाएगा’, ऐसा क्यों बोले शाहरुख?

Published on

फिल्म ‘पठान’ की सफलता का सेलिब्रेशन किंग खान शाहरुख ने फैंस के साथ किया. सोमवार को ‘पठान’ की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के बारे में बात की. इस दौरान शाहरुख खान ने कहा कि जॉन अब्राहम इस फिल्म की बैकबोन हैं. जॉन संग अपनी दोस्ती और ब्रोमांस के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि कैसे एक्टर ने किंग खान की सेट्स पर मदद की थी.

शाहरुख ने की जॉन की तारीफ
शाहरुख खान कहते हैं, ‘मैं दिल से ये बात मानता हूं कि पठान की बैकबोन जिम है, जिसका किरदार जॉन ने निभाया है. जॉन को पिक्चर में लो तो कपड़ों का खर्चा भी कम होगा. कच्छे पहना दो बस हो जाएगा.’ शाहरुख खान ने आगे बताया कि उन्हें बहुत लिमिटेड एक्शन आता था. वो कहते हैं बाइक पर एक्शन वो नहीं कर पाते.

वो कहते हैं, ‘जॉन को मैंने देखता था कि वो तीन-चार दिन से प्रैक्टिस कर रहा था. तो मुझे लगता था कि वो सीखना चाहता है. लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि वो मेरे लिए इतनी मेहनत कर रहा था ताकि मुझे चोट ना लगे. इसलिए मैं जॉन का बहुत शुक्रगुजार हूं.’ इसके बाद जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान को गले लगाया. शाहरुख ने जॉन को मस्ती में गाल पर किस किया और फिर उनके लिए गाना भी गाया.

जॉन को शाहरुख की सलाह
शाहरुख खान के कमबैक पर जॉन अब्राहम कहते हैं- शाहरुख वापस नहीं आए हैं, वो बस लू (वाशरूम) ब्रेक पर गए थे. इसके बाद शाहरुख खान ने सेट्स पर खाने को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो सेट्स पर सबको पिज्जा खिलाते थे और जॉन सबके लिए पास्ता लाते थे. किंग खान ने मजाक में जॉन से कहा- मैं काफी टाइम से ये कहना चाहता था जॉन तू भी वो पास्ता खाना छोड़ दे. वो पास्ता ऐसा था जैसे कार्डबोर्ड को 20 साल कबबर्ड में रखा है और फिर उसे निकालकर खाना शुरू कर दिया है. भाई तू भी वो पास्ता खाना बंद कर दे.

पठान 2 आएगी?
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से सवाल किया गया कि क्या वो ‘पठान 2′ लेकर आएंगे. इसपर उन्होंने कहा कि भगवान की मर्जी रही तो ऐसा जरूर होगा.’ इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने कहा- अगर ये लोग मेरे साथ सीक्वल बनाएंगे तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी. मैं जरूर इसमें काम करना चाहूंगा. इस बार मैं बाल कमर तक उगा लूंगा. हम इसे और बड़ा और बेहतर बनाएंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...