10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकतर ने खर्च कर डाली अंबानी-अडानी की कुल दौलत से ज्यादा रकम,...

कतर ने खर्च कर डाली अंबानी-अडानी की कुल दौलत से ज्यादा रकम, हर हफ्ते फूंके 41 अरब रुपये

Published on

नई दिल्ली

खाड़ी देश कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतर ने इसके आयोजन पर कुल 222 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि खर्च की है। यह रकम भारत और एशिया के दो सबसे बड़े रईसों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ से भी अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ इस समय 132 अरब डॉलर है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर है। कुल मिलाकर दोनों की नेटवर्थ 222 अरब डॉलर बैठती है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन अडानी दुनिया के रईसों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। देश की सबसे मूल्यवान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं।

कतर में हो रहा फुटबॉल वर्ल्ड कप अब तक का सबसे महंगा खेल आयोजन है। इसकी शुरुआत 20 नवंबर को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले से शुरू हुई। फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को होगा। इसमें कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कतर को 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी और तबसे इस देश ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया है। इसके लिए छह नए स्टेडियम बनाए गए हैं जबकि दो पुराने स्टेडियमों का कायाकल्प किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए भी स्टेडियम बनाए गए हैं। इस पर कुल 6.5 अरब से 10 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है। शुरुआती बोली में इस पर चार अरब डॉलर खर्च होने की बात कही गई थी।

द पर्ल पर 15 अरब डॉलर का खर्च
अमेरिकी स्पोर्ट्स फाइनेंस कंसल्टैंसी Front Office Sports के मुताबिक कतर ने वर्ल्ड कप के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में 210 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसमें एयरपोर्ट्स, रोड, इनोवेटिव हब, होटल और बाकी चीजों का विकास शामिल है। केवल दोहा में ही खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए कॉम्प्लेक्स द पर्ल (The Pearl) बनाने पर 15 अरब डॉलर खर्च हुए जबकि दोहा मेट्रो पर 36 अरब डॉलर का खर्च आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कतर ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कई साल तक हर हफ्ते 50 करोड़ डॉलर खर्च किए।

इससे पहले फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 में रूस में आयोजित किया गया था। उस पर कुल 11.6 अरब डॉलर का खर्च आया था। उससे पहले साल 2014 में ब्राजील में 15 अरब डॉलर और साल 2010 में साउथ अफ्रीका में 3.6 अरब डॉलर का खर्च आया था। उससे पहले जर्मनी में 2006 में हुए फुटबॉल विश्व कप में 4.3 अरब डॉलर, 2002 में जापान में हुए आयोजन में सात अरब डॉलर, फ्रांस में 1998 में 2.3 अरब डॉलर और 1994 में अमेरिका में 50 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...