6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedराकेश संग ब्रेकअप के बाद आमिर की बाहों में नजर आईं शमिता...

राकेश संग ब्रेकअप के बाद आमिर की बाहों में नजर आईं शमिता शेट्टी, Kiss का वीडियो वायरल

Published on

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट की जाती हैं लेकिन इस बार एक पार्टी ने उन्हें सुर्खियों का हिस्सा बना दिया। दरअसल, शमिता का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही एक्ट्रेस पार्टी से बाहर निकल कर आईं, तभी अचानक उन्हें आमिर अली ने अपनी बाहों में जकड़ लिया। आमिर ने शमिता को मीडिया के कैमरों से बचाकर उन्हें उनकी गाड़ी तक छोड़ा। इतना ही नहीं, एक्टर ने उन्हें गुडबाय किस भी दिया। एक्ट्रेस भी आमिर को यूं अचानक देखकर थोड़ा सकपका गईं लेकिन उनके चेहरे की स्माइल भी बरकरार रही। शमिता और आमिर के इस वीडियो पर फैंस के काफी अतरंगी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

शमिता का वायरल हो रहा यह वीडियो आशीष चौधरी के वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी का है। यह पार्टी ब्रांद्रा में आशीष के घर पर सेलिब्रेट किया गया। पार्टी में शमिता के अलावा आमिर अली, जेनिफर विंगेट और टीवी के कई सितारे नजर आए। इस पार्टी की कई तस्वारें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई लेकिन शमिता के वीडियो ने साकी लाइमलाइट ही लूट ली।

फैंस का रिएक्शन
शमिता शेट्टी के साथ आमिर का बर्ताव यूजर्स को थोड़ा अजीब लगा। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन भी आया है। शमिता एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर नजर आई हैं। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये कितने दिन तक रहेगा? एक महीना?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या शमिता इसे डेट कर रही है? ये आंटी नहीं सुधरेगी।’ हालांकि कुछ यूजर इन दोनों को साथ देखकर खुश भी हैं। एक फैन ने कॉमेंट में लिखा, ‘नए चैप्टर की शुरुआत।’

जल्द रिलीज होगी शमिता की फिल्म
काम की बात करें तो शमिता काफी समय से पर्दे से गायब हैं। लेकिन हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘The Tenant’ का ट्रेलर आया है। इस ट्रेलर को देखकर यह साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस एक दफा फिर एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। फिल्म ‘The Tenant’ 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहले शमिता ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं, जहां से उनके और राकेश बापट के रिश्ते की शुरुआत हुई। इनकी लव- स्टोरी आगे बढ़ ही रही थी कि कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...