6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedइस्तांबुल घूमने गया 'राजी' फेम एक्टर अश्वथ भट्ट, हुई लूटपाट, बोले- मुझे...

इस्तांबुल घूमने गया ‘राजी’ फेम एक्टर अश्वथ भट्ट, हुई लूटपाट, बोले- मुझे दोस्तों ने चेतावनी दी थी….

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड एक्टर अश्वथ भट्ट के साथ विदेश में एक खौफनाक हादसा हुआ. लुटेरों के एक गैंग ने उनपर हमला कर दिया था. हालांकि एक्टर सुरक्षित हैं. लेकिन उनके वेकेशन को इस हादसे ने एक बुरे एक्सपीरियंस में बदल दिया. अश्वथ ने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.राजी, सीता रामम जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे अश्वथ भट्ट तुर्की के इस्तांबुल में छुट्टियां मनाने गए थे. TOI से बातचीत में अश्वथ ने बताया कि 4 अगस्त को उनपर लुटेरों ने पीछे से हमला किया.

पीठ पर मारकर बैग छीनने की कोशिश
अश्वथ बोले- मैं गैलाटा टॉवर की ओर जा रहा था, तभी एक आदमी मेरे पास आया. उसके हाथ में एक चेन थी, और इससे पहले कि मैं पूरी तरह समझ पाता कि क्या हो रहा है, उसने मुझे पीठ पर मारा. पीछे मुड़कर देखने पर, समझ आया कि ये शायद एक गिरोह था जो मिलकर मेरा बैग छीनने की कोशिश कर रहा था. एक पल के लिए, मैं बहुत हैरान रह गया कि क्या हो रहा है? लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैं विरोध करूंगा और लड़ाई करूंगा. जब वो मेरा बैग छीनने की कोशिश कर रहा था, तो एक कैब ड्राइवर रुका और उसने बीच बचाव किया. लुटेरे ने तुर्की में कुछ कहा और फिर भाग गया. कैब ड्राइवर ने मेरा घाव देखा और तुरंत मुझे पुलिस के पास जाने के लिए कहा.

एक्टर को मिली थी चेतावनी
अश्वथ ने आगे बताया कि कई लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी. लेकिन वो इसे लाइटली ले रहे थे. एक्टर बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना हुई, खास तौर पर ऐसे टूरिस्ट प्लेस में. लोग अक्सर सलाह देते हैं कि इसमें शामिल न हों और पुलिस को रिपोर्ट न करें. वो ‘बेकार का चक्कर’ शब्द मुझे परेशान करता है. लोग फिल्में देखते हैं और सोचते हैं कि तुर्की में सब कुछ रोमांटिक है, लेकिन अगर हम अपराध की रिपोर्ट नहीं करेंगे, तो ये घटनाएं और बढ़ेंगी. सभी ने मुझे जेबकतरों के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन ये मेरी कल्पना से परे था. मैं मिडल ईस्ट, मिस्र और यूरोप के कई हिस्सों में गया हूं, और मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ.अश्वथ ने बताया कि जब वो पेट्रोल कार के पास पहुंचे तो पुलिस ऑफिसर्स ने उन्हें घटना की सूचना टूरिस्ट पुलिस को देने को कहा और उन्हें आगे पुलिस स्टेशन भेज दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं की गई है.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...