15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedफिर भागने लगे रेलवे स्‍टॉक्‍स? RVNL और IRCTC समेत इन शेयरों में...

फिर भागने लगे रेलवे स्‍टॉक्‍स? RVNL और IRCTC समेत इन शेयरों में तेजी!

Published on

नई दिल्‍ली ,

सोमवार को बाजार खुलते ही रेलवे स्‍टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली. Sensex और निफ्टी में गिरावट के बावजूद रेलवे के दो कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी रही. रेल विकास निगम (RVNL) और टीटागढ़ रेल स्‍टॉक्‍स में सबसे ज्‍यादा तेजी रही. वहीं IRCTC के शेयर आज 2.36% चढ़कर 957 रुपये पर पहुंच गए. इसके अलावा, IRFC के शेयर शुरुआती कारोबार में 0.24 फीसदी चढ़ने के बाद गिर गए. हालांकि शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से IRCTC के शेयर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. जबकि IRFC के शेयर 1.88 फीसदी गिरकर बंद हुए.

8 फीसदी तक चढ़े रेलवे के ये स्‍टॉक्‍स
शुरुआती कारोबार में रेलवे से जुड़े दो कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आई. इसमें रेल विकास निगम और टीटागढ़ रेल शामिल है. रेल विकास निगम गुरुवार को 237 रुपये पर बंद हुआ था, जो इंट्राडे के दौरान 258 रुपये पर पहुंच गया. यानी RVNL के शेयर पिछले बंद से आज 8.21 फीसदी चढ़कर 258 रुपये पर पहुंच गए. वहीं टीटागढ़ रेलवे स्‍टॉक में 7.67% की बढ़ोतरी हुई और ये स्‍टॉक 968.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

रेल विकास को मिला बड़ा ऑर्डर
शनिवार को रेल विकास निगम (RVNL) ने जानकारी दी थी कि उसे मध्‍य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरर्पोरेशन से 543 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को एलिवेटेड इलेक्ट्रिक पार्ट को डिजाइन और कंस्‍ट्रक्‍शन का काम मिला है. यह काम कंपनी को इंदौर प्रोजेक्‍ट के लिए करना है. कंपनी को यह काम 1092 दिन में पूरा करना होगा. इस खबर के आते ही आरवीएनएल के शेयरों (RVNL Share) में शानदार तेजी देखी गई.

टिटागढ़ रेल सिस्‍टम को मिला 1,909 करोड़ का ऑर्डर
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसे 1,909.04 करोड़ रुपये का 4,463 बीओएसएम वैगन के निर्माण और आपूर्ति के लिए रेलवे बोर्ड से ऑर्डर मिला है. कंपनी के इस जानकारी के बाद शेयर करीब 8 फीसदी तक चढ़ गए थे. हालांकि बाद में इसके शेयर 2.26% चढ़कर 918 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. यह कंपनी ट्रेनों के लिए कोच, वैगन्‍स, मेट्रो ट्रेन, ट्रेन इलेक्ट्रिक, स्‍टील कास्टिंग और अन्‍य इक्यूपमेंट बनाती है.

मल्‍टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं रेलवे के स्‍टॉक्‍स
सबसे पहले आरवीएनएल की बात करें तो यह शेयर पिछले एक साल में 288 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. टीटागढ़ रेल सिस्‍टम एक साल के दौरान 96 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं IRFC के शेयर एक साल में 423.72% चढ़कर 143 रुपये पर पहुंच चुके हैं. IRCTC के शेयर 1 साल में 57 फीसदी चढ़ा है.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...