17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedफिर भावुक हुईं राखी सावंत, कहा- आदिल ने भिखारी बना दिया, महंगी...

फिर भावुक हुईं राखी सावंत, कहा- आदिल ने भिखारी बना दिया, महंगी कार से ऑटो में पहुंचा दिया

Published on

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सांवत एक बार फिर अपने रिश्तों के कारण चर्चा में हैं। वह कितना सच बोल रही हैं और कितना झूठ। लेकिन लगातार ये लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। एक बार फिर इन्होंने कुछ ऐसा किया है। उन्होंने आदिल खान दुर्रानी के नाम पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब उन्हें पार्लर के बाहर स्पॉट किया गया है। वह नए अवतार में दिखाई दी हैं। पपाराजी से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बाल इसलिए कटवा दिए क्योंकि टेंशन की वजह से उनके बाल बहुत झड़ने लगे थे।

राखी सावंत ने आगे आदिल खान पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से उन्होंने अपने खूबसूरत बालों को खो दिया। इस दौरान वह भावुक भी हो जाती हैं और रोने लगती हैं। कहती हैं कि वह आदिल की वजह से बहुत तनाव में हैं। बाल के साथ-साथ उन्होंने अपने दोस्तों को भी खो गिया। इतना ही नहीं, आदिल की वजह से उनके पास अब पैसे भी नहीं हैं। अपने न्यू लुक के बारे में बात करते हुए राखी सावंक ने बताया कि वह कभी अपने बालों को छोटा नहीं करना चाहती खीं लेकिन वह ऐसा करने पर मजबूर थीं। उनके बाल बहुत मात्रा में गिर रहे थे।

राखी सावंत ने कही ये बात
राखी सावंत ने आगे बताया कि आदिल खान की वजह से डिप्रेशन में चली गई हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे बहुत खूबसूरत बाल थे लेकिन मैंने कटवा दिए क्योंकि मैं हेयर लॉस की समस्या से जूझ रही थी। आदिल ने जो मुझे टेंशन दी है उससे मेरे बहुत सारे बाल गिर रहे थे। मेरे पास वेब सीरीज और प्रोजेक्ट्स आ रहे थे, लेकिन इन सब चीजों से मेरे काम पर बुरा असर पड़ेगा। आदिल खान ने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी। उसने मेरे सारे दोस्तों को छीन लिया। मेरा पैसा ले लिया। सबकुछ ले लिया उसने। कहां मैं महंगी गाड़ियों में घूमा करती थी। लेकिन अब मैं ऑटो में सफर कर रही हूं।’

राखी सावंत हो गईं इमोशनल
राखी सावंत ने आगे कहा कि आदिल खान दुर्रानी खुद महंगी गाड़ियों में घूम रहा है। अच्छी लाइफ जी रहा है। लेकिन वह उनकी वजह से बुरे दौर से गुजर रही हैं। इस दौरान उन्होंने सड़क पर कुछ अजीबो-गरीब हरकतें भी कीं। जिसके तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उन्होंने पपाराजी के साथ गाना भी गाया और फिर वो ऑटो में बैठकर निकल गईं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...