4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, यूजर्स बोल रहे-...

राखी सावंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, यूजर्स बोल रहे- उर्फी की मां का बड्डे!

Published on

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखा सावंत सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर वह खबरों में हैं क्योंकि उनका हैप्पी बर्थडे है। एक्ट्रेस अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आदिल खान और पपाराजी के साथ ढेर सारे केक काट रही हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के क्या रिएक्शन्स रहे हैं, आइए बताते हैं।

दरअसल, राखी सांवत अभी दुबई में थीं। वहां से उनके एक-से-एक मजेदार वीडियोज सामने आए थे। एक में तो वो सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ ठुमकती दिखाई दे रही थीं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो केक कटिंग करती दिखाई दे रही हैं। बेसमेंट में पहले आदिल खान और उनके कुछ साथी टेबल पर रखे अलग-अलग फ्लेवर के केक्स में मोमबत्तियां जलाते नजर आते हैं। उसके बाद राखी सावंत आती हैं और वो कैंडल्स को फूंक मारती हैं और केक बॉयफ्रेंड को खिलाती हैं। इस दौरान वह इमोशनल भी हो जाती हैं। आदिल के गले लग जाती हैं।

राखी सावंत का बर्थडे वीडियो वायरल
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू दिया। एक्ट्रेस का मजाक बनाते हुए 36 बातें लिख डालीं। एक ने कहा- ये अजय देवगन क्यों कैंडल सुलगा रहा है। एक ने लिखा- राखी सावंत कितनी एक्टिंग कर रही है इमोशनल होने की। मगर ये जब ही अच्छी लगती है, जब ये कहती है कि मैं समाज सेविका हूं। बॉलीवुड के सारे मर्द मेरे भाई हैं। मैं लड़ूंगी मैं लडूंगी मरते दम तक।

यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल
एक ने तो ये तक कह दिया- उर्फी की मां का बर्थडे। एक यूजर ने लिखा- बर्थडे किस का है, राखी का या सुनीता का? हुआ ये कि जो ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है, उसमें उन्होंने मोहम्मद रफी का वो गाना लगा दिया है, जिसमें बजता है- हैप्पी बर्थडे टू यू सुनीता। इसी पर भी लोगों ने राखी के मजे ले लिए। वीडियो में आपको एक लाल रंग की टी-शर्ट में शख्स भी दिखाई देगा। उसके लिए भी लोगों ने कमेंट किया। लिखा- अरे वो वाओ मोमो वाले का पेमेंट कर दे पहले।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...