18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत की बिगड़ी हालत! इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट, हार्ट की...

राखी सावंत की बिगड़ी हालत! इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट, हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस: रिपोर्ट

Published on

अपनी कॉमेडी से सबके हंसाने और विवादों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी को इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Rakhi Sawant की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो हॉस्पिटल की हैं। राखी अचेत अवस्था में बेड पर लेटी हुई हैं। एक उंगली में ऑक्सीमीटर लगा हुआ है तो दूसरे हाथ में विगो लगा है, जिससे उन्हें ग्लूकोज चढ़ रहा है। एक तस्वीर में नर्स उनका बीपी (ब्लड प्रेशर) चेक कर रही हैं।

राखी को क्या हुआ?
ये तस्वीरें देखने के बाद हर कोई राखी के लिए परेशान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि राखी को हार्ट की कुछ समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

सलामती की दुआ कर रहे हैं फैंस, किसी ने बताया नाटक!
राखी के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो जैसी भी हैं, लेकिन उन्हें हॉस्पिटल में नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स इसे नौटंकी बता रहे हैं। एक ने लिखा, ‘भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है।’ दूसरे ने पूछा, ‘किस किस को लगता है कि ये ड्रामा कर रही है।’ कुछ ये भी कह रहे हैं, ‘ये बॉडी से फिट है, इसकी मेंटल हेल्थ दिखाओ।’

एक्स हसबैंड संग फिर हुआ पैचअप?
राखी इन दिनों एक बार फिर से अपने एक्स हसबैंड रितेश के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में रेड कलर का तौलिया पहनकर पहुंच गईं। मालूम हो कि राखी ने रितेश के बाद आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। इनके बीच विवाद खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। सोमी से निकाह करने के बाद भी आदिल ने राखी पर कई केस दर्ज किए हैं, जिसको लेकर वो दावा करते हैं कि राखी कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...