6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहीं राखी सावंत की मां जया भेड़ा, 3 साल कैंसर से...

नहीं रहीं राखी सावंत की मां जया भेड़ा, 3 साल कैंसर से लड़ी जंग, इसी महीने हो गया था ब्रेन ट्यूमर

Published on

राखी सावंत की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शनिवार को 8 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वो करीब तीन साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। कुछ दिनों पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत खराब होती चली गई। वो मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में राखी सावंत के बेहद करीबी फैमिली फ्रैंड वाहिद अली खान ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया है।

राखी सावंत ने भी ईटाइम्स से इस दुखद खबर के बारे में बताते हुए कहा, ‘मां अब नहीं रही।’ उन्होंने बताया कि मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया था और वो बहुत क्रिटिकल थीं। कैंसर, किडनी और लंग्स में फैल गया। ये बताते हुए राखी बेसुध होकर रोने लगीं।

राखी की मां को जनवरी में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
राखी सावंत ने इसी साल जनवरी महीने में फैंस को बताया था कि उनकी मां जया भेड़ा को कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है। उन्होंने ये भी बताया था कि कैंसर फेफड़ों तक पहुंच चुका है। राखी ने फैंस से दुआ मांगने का आग्रह किया था।

साल 2021 में हुआ था सफल ऑपरेशन
राखी सावंत की मां का अप्रैल 2021 में कैंसर का सफल ऑपरेशन हुआ था। अपनी मां के सफल ऑपरेशन के बाद राखी ने सलमान खान और सोहेल खान के प्रति आभार जताया था। उन्होंने राखी की मां के इलाज के लिए खर्च की व्यवस्था करने में मदद की थी।

राखी ने की दूसरी शादी
राखी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल खान से पिछले साल शादी कर ली थी, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर किया। इससे पहले राखी ने NRI रितेश से शादी की थी। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, लेकिन मानवता के आधार पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था, क्योंकि उस वक्त उनकी मां का तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...