10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस मराठी में राखी सावंत का हंगामा, कंटेस्टेंट से ठंडे पानी...

बिग बॉस मराठी में राखी सावंत का हंगामा, कंटेस्टेंट से ठंडे पानी में लगवाई डुबकी

Published on

राखी सावंत जहां जाती हैं वहां अपनी छाप छोड़ जाती हैं. ऐसा कुछ हाल बिग बॉस का भी है. बिग बॉस कोई सा भी हो, राखी सावंत का तो दिखना जैसे हर सीजन में फिक्स हो गया है. इस बार हिंदी ना सही, आपकी अपनी ड्रामा क्वीन मराठी बिग बॉस में अपना जलवा बिखेर रही हैं. कंटेस्टेंट से काम करा रही हैं, और बिग बॉस की आवाज बनकर घरवालों को सजा तक दे रही हैं.

बिग बॉस मराठी में राखी की एंट्री
राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री मारी है. वहीं हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी मराठी एक्ट्रेस स्नेहलता वसईकर भी एक महीने पहले ही घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंटर हुई हैं. आते ही दोनों के बीच ठनाठनी देखने को मिल रही है. राखी सावंत की टीम ने उनके अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जहां वो स्नेहलता से पूल के ठंडे पानी में डुबकी लगाती दिख रही हैं.

वीडियो के मुताबिक स्नेहलता अक्सर ही माइक पहनना भूल जाती हैं, इस वजह से बिग बॉस ने उन्हें कई बार टोका. इस मौके का फायदा उठाते हुए राखी ने स्नेहलता को सजा दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेहलता बिना माइक पहने बर्तन साफ कर रही हैं. तभी बिग बॉस उन्हें माइक पहनने को कहते हैं. अनाउंसमेंट सुन स्नेहलता फटाफट माइक पहनने भागती हैं. तभी राखी आकर उनसे कहती हैं, ये हर बार नहीं चलेगा. तुम्हें इसकी सजा मिलेगी तभी आगे से याद रहेगा.

एक्ट्रेस को दी सजा
राखी स्नेहलता को पूल में 4 से 5 बार जंप करने को कहती हैं. राखी ने सजा सुनाते हुए कहा- मैं तुम्हें सबक सिखाउंगी. पूल में चार-पांच जंप करो वापस बाहर आओ, फिर जंप करो. इसी तरह से डुबकी लगाना है. हालांकि स्नेहलता कहती हैं कि मैंने क्लैरिफाई किया है कि ऐसा क्यों हुआ. इस पर राखी उन्हें कहती हैं, कि बिग बॉस बार बार कहते रहेंगे क्या, ये हर बार का हो गया है.

इसके बाद स्नेहलता को ये सजा माननी पड़ती है. स्नेहलता पूल के ठंडे पानी में डुबकी लगाती है, जहां राखी उनसे ठीक से करने को कहती हैं. अब राखी घर के अंदर हैं तो धमाल मचना तो बनता ही है. ऐसे में यूजर्स भी राखी का ये रूप देख उन्हें बिग बॉस की क्वीन बता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स उन्हें बिग बॉस हिंदी के सीजन 16 में आने की डिमांड कर रहे हैं. यूजर्स कह रहे हैं कि मराठी वालों रेडी रहो, वाट लगाने आ गई है हमारी क्वीन. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बिग बॉस 16 में भी आ जाओ, बहुत बोर चल रहा है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...