6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष' पर बिफरे रामायण के राम अरुण गोविल, कहा- समझ नहीं आ...

आदिपुरुष’ पर बिफरे रामायण के राम अरुण गोविल, कहा- समझ नहीं आ रहा मेकर्स ने ये फिल्म क्या सोचकर बनाई

Published on

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हुई और इसी के साथ लोगों के रिएक्शंस की भी बरसात हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने अलग-अलग विचार रख रहे हैं। जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है, वहीं कई लोगों को इसके विजुअल्स और डायलॉग पर आपत्ति है। अब टीवी के सबसे चहेते सीरियल रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल का भी गुस्सा फूट पड़ा है।

अरुण गोविल ने एबीपी न्यूज से बातचीत में फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इस बातचीत में कहा है, ‘रामायण हमारे लिए एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए, ये अस्वीकार्य है। उन्होंने ये भी कहा कि रामायण को लेकर आधुनिकता और पौराणिकता की बात बिल्कुल गलत है। अरुण गोविल ने कहा- फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की बात अलग है, यहां बात चरित्रों को सही तरीके से पेश करने की है जो चिंतनीय है।’

मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे?
इस बातचीत में अरुण गोविल मेकर्स पर नाराज दिखे। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि राम सीता या हनुमान को आधुकिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है। एक्टर ने कहा- ये सभी आदि हैं और अनंत भी, इन सबके स्वरूप पहले से तय हैं तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी? मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे? एक्टर ने एक बड़ा सवाल किया और पूछा- अगर मेकर्स ने बच्चों के लिए ये फिल्म बनाई है तो बच्चे से पूछिए क्या उन्हें ये फ़िल्म पसंद आई है या नहीं?

रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता
अरुण गोविल ने ये भी कहा कि मैं खुद हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं और ऐसी भाषा मुझे पसंद नहीं। उन्होंने कहा, ‘रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता और रामायण को हॉलीवुड से प्रेरित होकर कार्टून फिल्म की तरह दिखाना हजम नहीं होता।’

‘आदिपुरुष’ मेकर्स ने मांगी थी उनसे सलाह
एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म का पहला टीजर सामने आने के बाद उनके मेकर्स से बात हुई थी। मेकर्स ने उनसे राय मांगी थी और उन्होंने सलाह भी दी थी, जिसके बारे में वह अब डिस्कस करना नहीं चाहते। एक्टर ने अफसोस जताते हुए कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेकर्स ने ये फिल्म क्या सोचकर बनाई है। उन्होंने ये भी कहा कि इनमें एक्टर्स की गलती नहीं होती क्योंकि उनका किरदार और लुक मेकर्स ही तय करते हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...