15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedराम गोपाल वर्मा की पॉलिटिक्‍स में एंट्री, पीठापुरम से लड़ेंगे चुनाव, 'रंगीला'...

राम गोपाल वर्मा की पॉलिटिक्‍स में एंट्री, पीठापुरम से लड़ेंगे चुनाव, ‘रंगीला’ डायरेक्‍टर की नेटवर्थ कितनी?

Published on

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की राजनीति में एंट्री का रास्‍ता साफ हो गया है। वह आंध्र प्रदेश की पीठापुरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर यह जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा- ‘अचानक लिया गया फैसला… मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।’ राम गोपाल वर्मा ने कई सफल हिंदी फिल्में निर्देशित की हैं। इनमें ‘शिवा’, ‘रंगीला’, ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें इनसे काफी मुनाफा हुआ। राम गोपाल वर्मा तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्‍ट्री में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि राजनीति में एंट्री करने वाले राम गोपाल वर्मा की नेटवर्थ कितनी है, वह कैसी लाइफस्‍टाइल जीना पसंद करते हैं।

राम गोपाल वर्मा की कई स्रोतों से कमाई
राम गोपाल वर्मा की एक प्रोडक्शन कंपनी है। इसका नाम ‘आरजीवी वर्ल्ड’ है। फिल्मों, टेलीविजन शो और अन्य व्यावसायिक उपक्रमों से भी उनकी कमाई होती है। ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं। उनकी नेटवर्थ का कोई ठोस आंकड़ा तो नहीं है। लेकिन, अलग-अलग अनुमानों से यह 50 लाख डॉलर से 2.5 करोड़ डॉलर (करीब 42 करोड़ से 187 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है। राम गोपाल वर्मा सादा जीवन जीते हैं। वह महंगी कारों या घरों के शौकीन नहीं हैं। अपनी फिल्मों और टेलीविजन शो पर उनका फोकस रहता है।

डायरेक्‍टर ने ‘एक्‍स’ पर क‍िया ऐलान
फिल्म डायरेक्टर ने गुरुवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर राजनीति में एंट्री की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने अपने इस फैसले को अचानक लिया गया फैसला बताया। उन्‍होंने पीठापुरम से चुनाव लड़ने की जानकारी दी है। इस सीट से पवन कल्याण भी चुनाव लड़ने वाले हैं। पवन कल्याण भी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और राजनेता हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। पीठापुरम आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले का एक शहर। यह शहर गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का जन्म 7 अप्रैल 1962 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। साल 1989 में उन्‍होंने तेलुगु फिल्म ‘शिवा’ डायरेक्‍ट की थी। 1991 में वर्मा ने इसी फिल्म को हिंदी में रीमेक कर बॉलीवुड में भी डेबू किया था। राम गोपाल वर्मा ने शादी भी की थी। हालांकि, पत्नी रत्ना वर्मा से उनका तलाक हो चुका है। दोनों को रेवती नाम की बेटी है। मीड‍िया र‍िपोर्टों के अनुसार, राम गोपाल वर्मा को शराब और सिगरेट पीने की भी लत है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...