19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized'रामायण' के 'राम' ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-...

‘रामायण’ के ‘राम’ ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘ओम ने भाजपा मंत्रियों के साथ मिलकर फैलाया प्रोपेगेंडा’

Published on

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ जब से रिलीज हुई है सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म अपने डायलॉग्स को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई है। अधिकतर लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म की कास्ट पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

यही नहीं, फिल्म देखने के बाद लोग निर्माता ओम राउत की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर उनकी धार्मिक भावना आहत करने का भी आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल ने भी मेकर्स को फटकार लगाई है। उन्होंने आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर्स में एक सीट खाली रखने को प्रमोशनल स्ट्रैटजी बताया है।

अरुण गोविल ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
अरुण गोविल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में आदिपुरुष के बारे में बात की है। इस दौरान एक्टर ने फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यूज 18 से बात करते हुए अरुण गोविल ने आदिपुरुष की रिलीज से पहले ओम राउत और उनकी टीम का कई राज्यों के बीजेपी मुख्यमंत्री से मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अरुण गोविल ने कहा कि “मुझे लगता है कि जब उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया तो उन्हें समझ आ गया था कि फिल्म बवाल मचाने वाली है, लेकिन तब फिल्म पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। वो लोग कुछ नहीं कर सकते थे। अगर फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है तो वो लोग कर भी क्या सकते थे। इसलिए वो हर जगह गए और बीजेपी के मुख्यमंत्रियों से मिले।”

भाजपा मंत्रियों के साथ मिलकर फैलाया प्रोपेगेंडा
अरुण गोविल ने आगे कहा कि “जैसा आपने कहा, उन्होंने भगवान हनुमान के लिए एक सीट खाली रखी। तो हां ये उनकी प्लानिंग थी। वो खुद भी बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थे और जब फिल्म रिलीज होने वाली थी तो वो जानते थे कि कुछ बहुत गलत होने वाला है। एक आम आदमी के तौर पर, एक बिजनेसमैन के तौर पर आप ऐसी तरकीब अपनाते है। खुद को आप कैसे बचाएंगे। ऐसा स्थिति में कोई भी ऐसा ही करेगा। निर्माता को आस्था के विषयों के साथ खिलवाड़ करने से बचना चाहिए क्योंकि यह लोगों के लिए एक संवेदनशील विषय है। रामायण जैसे पूजनीय पाठ के साथ प्रयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। आदिपुरुष निर्माताओं द्वारा भाजपा मंत्रियों से मिलकर हनुमान जी के लिए सीटों को आरक्षित करना एक रणनीति थी, जो कि विफल हो गई है।” अरुण ने आगे कहा कि निर्माता को दर्शकों को मूर्ख बनाने से पहले यह सोचना चाहिए कि यह फिल्म कोई एक्शन फिल्म नहीं है कि आप लोग कुछ भी दिखाएंगे और ऑडियंस उसका मजा लेगी।”

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...