8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedरणबीर कपूर ने शराब डले केक में लगाई आग, बोला- जय माता...

रणबीर कपूर ने शराब डले केक में लगाई आग, बोला- जय माता दी, थाने पहुंचा मामला

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था. कपूर खानदान ने हर साल की तरह क्रिसमस पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा परिवार एक छत के नीचे फेस्टिवल को एन्जॉय करता दिखा था. इस दौरान रणबीर कपूर शराब डले केक को आग लगाते नजर आए थे. साथ ही ‘जय माता दी’ बोलते दिखे थे. सोशल मीडिया पर रणबीर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई थी. अब एक्टर के खिलाफ एक एडवोकेट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

क्या है मामला?
एडवोकेट ने इसी वायरल वीडियो के आधार पर कहा है कि जिस तरह से रणबीर शराब डले केक को आग लगा रहे हैं और ‘जय माता दी’ बोल रहे हैं, इससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. ऐसे में एडवोकेट ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन, मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही एडवोकेट ने मांग की है कि एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो. जो कि सेक्शन 295ए (जानबूझकर किसी क्लास की रिलीजियस फीलिंग्स का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए जानबूझकर किसी शब्द का इस्तेमाल करना), 500 (मानहानि) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के अंतरगत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. हालांकि, अबतक इसपर कोई अपडेट नहीं आया है और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

बता दें कि कपूर खानदान ने हर साल क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का फेस रिवील किया. मीडिया से उन्हें रूबरू कराया. राहा हाल ही में एक साल की हुई हैं. पर तब भी दोनों ने इनका फेस रिवील नहीं किया था. क्रिसमस और नए साल के मौके पर इन्होंने ऐसा किया.

फैन्स राहा की क्यूटनेस पर फिदा हुए. हर किसी ने उनकी ब्लू आइज की तारीफ की. पर रणबीर कपूर रडार पर आ गए. फैन्स एक्टर की हर हरकत से काफी अपसेट हैं. उनका कहना है कि इस तरह से सेलिब्रेशन करो, लेकिन ‘जय माता दी’ बोलना गलत है. कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हालांकि, रणबीर की ओर से अबतक इसपर न तो कोई बयान आया है और न ही उन्होंने माफी मांगी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...