4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedन्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह की सफाई- तस्वीर के साथ की गई...

न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह की सफाई- तस्वीर के साथ की गई छेड़छाड़

Published on

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर अब तक सुर्खियों में बने हुए हैं. रणवीर की तस्वीरों पर खूब विवाद हुआ था. न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया. अब एक्टर ने अपनी न्यूड तस्वीरों पर पुलिस को सफाई दी है.

फोटोशूट पर रणवीर ने दी सफाई
मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह का न्यूड फोटो मामले में बयान दर्ज किया है. अपने बयान में रणवीर ने पुलिस के सामने दावा किया है कि जितने भी फोटोज हैं, उसमें से एक फोटो को किसी ने मॉर्फ यानी एडिट करके बदलाव किया है. रणवीर ने उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ करने की बात कही है. रणवीर ने अपने बयान में ये भी कहा- वो उस तरह से शूट नहीं किया गया था जैसा दिखाया जा रहा है. पुलिस ने रणवीर सिंह का बयान तो दर्ज कर लिया है और अब उसे वेरिफाई कर रही है.

क्यों शुरू हुआ रणवीर की तस्वीरों पर विवाद?
रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन की कवर स्टोरी के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था. इस फोटोशूट को 21 जुलाई को इंटरनेट पर शेयर किया था. फोटोशूट में रणवीर पूरी तरह न्यूड नजर आए थे. यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर यह फोटोज धड़ल्ले से वायरल हुई थीं. पहले तो इन फोटोज को पसंद किया गया, लेकिन बाद में लोगों ने रणवीर को जमकर ट्रोल किया था.

रणवीर की तस्वीरों पर ढेरों मीम्स भी वायरल हुए थे. कई लोगों का कहना था कि रणवीर अश्लीलता फैला रहे हैं. वहीं उनके उनके खिलाफ पुलिस में यह बोलकर शिकायत की गई थी कि उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाकर औरतों का अपमान किया है.

इन फिल्मों में दिखेंगे रणवीर
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था. लेकिन रणवीर की इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. रणवीर अब जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे. रणवीर की दोनों ही फिल्में 2023 में आएंगी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...