25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedरतन टाटा का बड़ा फैसला, यूके में कर रहे हैं अब तक...

रतन टाटा का बड़ा फैसला, यूके में कर रहे हैं अब तक का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट

Published on

नई दिल्ली

रतन टाटा यूके में अब तक का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट करने जा रहे हैं। रतन टाटा ने बड़ा फैसला किया है। टाटा स्टील और ब्रिटेन सरकार के बीच फाइनेंशियल पैकेज के लिए सहमति बनी है। आज टाटा स्टील ने यूके की सरकार के साथ वेल्स के पोर्ट टालबोट स्टील प्लांट में बड़े निवेश को लेकर अहम समझौता किया है। इस समझौते के तहत यूके सरकार टाटा स्टील को सब्सिडी प्रदान करेगी। ब्रिटेन ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि उसने वेल्स में देश के सबसे बड़े स्टीलवर्क के लिए टाटा स्टील के साथ एक संयुक्त निवेश पैकेज पर सहमति व्यक्त की है। टाटा स्टील और ब्रिटेन की सरकार के बीच पोर्ट टालबोट (Port Talbot) प्रोजेक्ट में 1.25 अरब पाउंड के साझा निवेश की योजना पर सहमति बनी है। इसमें से 50 करोड़ पाउंड यानि 62 करोड़ डॉलर टाटा स्टील को ग्रांट के रूप में हासिल होंगे। वहीं शेष रकम टाटा स्टील लगाएगी।

प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद
यूके द्वारा वेल्स के स्टीलवर्क्स के लिए टाटा स्टील के साथ किए गए संयुक्त निवेश पैकेज समझौते में 500 मिलियन पाउंड तक का अनुदान शामिल है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट की मदद से वेल्स के स्टील प्लांट में ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल से जुड़ी तकनीक स्थापित की जाएगी। टाटा स्टील के इस निवेश से प्लांट को चलाने और प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

विकास का बड़ा अवसर
टाटा समूह के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यूके सरकार के साथ समझौता स्टील उद्योग और वास्तव में यूके में औद्योगिक मूल्य श्रृंखला के भविष्य के लिए एक निर्णायक क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित निवेश रोजगार को संरक्षित करेगा और दक्षिण वेल्स में एक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करेगा।कहा कि वह इन प्रस्तावों पर अपने हितधारकों के साथ जिम्मेदार तरीके से काम करने की उम्मीद करते हैं। बता दें कि टाटा स्टील यूके ने इस साल की शुरुआत में अपने वित्तीय जोखिम को कम करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा कर लिया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...