15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedरॉकेट बनेंगे रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर, 54% की आएगी उछाल? विदेशी ब्रोकरेज...

रॉकेट बनेंगे रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर, 54% की आएगी उछाल? विदेशी ब्रोकरेज ने दिया टारगेट

Published on

नई दिल्‍ली ,

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 54 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है. विदेशी ब्रोकरेज फर्म रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) के कंपनियों के जोखिम, बिजनेस टेलविंड, वैल्‍यू अनलॉकिंग, बेहतर कैपेक्‍स अलोकेशन को लेकर उत्‍साहित है.

गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि RIL ने पिछले 10 सालों में पूंजीगत व्‍यय में 125 अरब डॉलर से ज्‍यादा का निवेश किया है, जिसमें ज्यादातर हाइड्रोकार्बन और दूरसंचार में लंबी अवधि के लिए खर्च किए गए हैं. इसमें कहा गया है कि हाइड्रोकार्बन और टेलीकॉम 4G के लिए पूंजीगत व्यय चक्र वित्त वर्ष 2017-19 के दौरान पूरा हुआ. अब 5G को लेकर खर्च किया जा रहा है.

बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं रिलायंस के शेयर
गोल्डमैन का मानना ​​है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज अगले 3 सालों में जिन कारोबार में अधिक निवेश कर रही है, उनमें कम पूंजीगत व्यय, अधिक रिटर्न और कम अवधि के लिए हैं. इस कारण रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर (RIL Share) दो सिनेरियो- रिटर्न में बढ़ोतरी और नए व्यवसायों में हिस्सेदारी बिक्री के माध्यम से वैल्‍यूवेशन की खोज के तहत भारतीय शेयर बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

वित्त वर्ष 2026 तक 54 प्रतिशत तक रिटर्न
ब्रोकरेज ने कहा कि अगले दो साल में रिलायंस के शेयर बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. क्‍योंकि रिलायंस के कारोबार में पूंजीगत व्‍यय में बड़ी गिरावट होने की उम्‍मीद है. खर्च में कमी तेल से रासायनिक बिजनेस में आएगी. वहीं पिछले एक महीने की अवधि में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर सपाट रहे हैं, जबकि साल 2024 में अबतक स्टॉक में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई है. पिछले एक साल में यह स्‍टॉक 32 प्रतिशत चढ़ा है.

विदेशी ब्रोकरेज ने कहा कि हम रिलायंस के खुदरा बिजनेस में बड़ी ग्रोथ देख रहे हैं. इसके अलावा, रिफाइनिंग और पेट्रोकेम बिजनेस में भी अच्‍छी ग्रोथ होने की उम्‍मीद है. गोल्‍डमैन ने कहा कि RIL के शेयरों के लिए टारगेट 4,495 रुपये है, जो 54 प्रतिशत की उछाल का संकेत देता है.

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में शानदार तेजी
बुधवार को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर 3.52% चढ़कर 2,984.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. कंपनी ने दिन के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को फिर से हासिल किया है. वहीं पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को इसके शेयर 2,884.15 रुपये पर बंद हुए थे.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...