7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedइन 2 दवाओं से कैंसर होने की खबरें, अब जरूरी मेडिसिन की...

इन 2 दवाओं से कैंसर होने की खबरें, अब जरूरी मेडिसिन की लिस्ट से हटाया गया

Published on

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिंस (NLEM) की नई सूची जारी की है, जिसमें 27 चिकित्सकीय श्रेणियों में 384 दवाइयों को मंजूरी दी गई हैं. सरकार ने इस बार 34 ऐसी दवाइयों को भी शामिल किया है, जो पहले एनएलईएम की सूची में नहीं थी. इनमें एंटी ट्यूबरकुलोसिस दवा बेडक्विलाइ, रोटावायरस वैक्सीन जैसी दवाइयां भी शामिल हैं.

हालांकि, नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिंस (NLEM) की इस सूची से देश में धड़ल्ले से बिक रही 26 दवाओं को हटा दिया गया है. इनमें ऐसी दवाएं भी शामिल हैं, जिनसे कैंसर होने का खतरा है.

सरकार ने जिन 26 दवाओं को नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिंस की नई सूची से हटाया है, उनमें अल्टेप्लेस दवा, एटेनोलोल, ब्लीचिंग पाउडर, कैप्रियोमाइसिन, सेट्रीमाइड, क्लोरफेनिरामाइन, डिलोक्सानाइड फ्यूरोएट, डिमरकैप्रोल, एरिथ्रोमाइसिन, एथिनाइलेस्ट्राडियोल, एथिनाइलेस्ट्राडियोल (ए) नोरेथिस्टेरोन (बी), गैन्सिक्लोविर, कनामाइसिन, लैमिवुडीन (ए) + नेविरापाइन (बी) + स्टावुडीन (सी), लेफ्लुनोमाइड, मिथाइलडोपा, निकोटिनामाइड, पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2 ए, पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2 बी, पेंटामिडीन, प्रिलोकेन (ए) + लिग्नोकेन (बी), प्रोकारबाजिन, रेनिटिडीन, रिफाबुटिन, स्टावुडीन (ए) + लैमिवुडिन (बी), सुक्रालफेट और व्हाइट पेट्रोलैटम शामिल हैं.

Antacid Ranitidine को लिस्ट से हटाया गया
Antacid Ranitidine को भी लिस्ट से हटाया गया है. Ranitidine को Rantac, Zinetac जैसे ब्रांड नेम के साथ बेचा जाता रहा है. रैंटिडाइन ऐसी दवा हैं, जो आपके पेट से एसिड की अधिक मात्रा को कम कर देती है. इस दवा से कैंसर होने की रिपोर्टों को लेकर यह सरकार के निशाने पर थी. इस दवा को एसिलोक, जिनेटैक और रैनटेक जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के तहत बेचा जाता है.

भारत में आमतौर पर रैंटिडाइन का इस्तेमाल डॉक्टर एसिड संबंधी समस्याओं, अपाचन, पेट दर्द और हार्टबर्न जैसी समस्याओं से निजाद दिलाने के लिए प्रिस्क्राइब करते हैं. बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने साल 2015 में एनएलईएम की सूची जारी की थी.इस सूची को 350 एक्सपर्ट्स से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है. इस सूची को अंतिम रूप देने से पहले कुल 140 बैठकें हुई थीं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...