7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसलमान की उंगली में रिंग, दबंग खान की हो गई सगाई? या...

सलमान की उंगली में रिंग, दबंग खान की हो गई सगाई? या कुछ और वजह

Published on

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब भी स्क्रीन पर या पब्लिकली स्पॉट किए जाते हैं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. मंगलवार को IIFA 2023 की प्रेस मीट रखी गई. जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा. मगर सलमान खान की दबंग एंट्री ने पूरी लाइमलाइट लूट ली.

सलमान ने पहनी लकी रिंग
सलमान खान को इवेंट में ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंटसूट में देखा गया. एक्टर का डैशिंग लुक देख फैंस की तो सांसें ही थम गई हैं. सलमान खान ने मीडिया को कैंडिड पोज भी दिए. सलमान का लुक हैड टू टो अमेजिंग था. मगर उनके लुक में एक चीज खास थी. सलमान खान ने हाथ में अपना फेवरेट ब्रेसलेट तो पहना ही था. मगर एक और चीज नोटिस करने वाली थी. वो थी मिडिल फिंगर में पहनी गई रिंग. इससे पहले सलमान खान की उंगली में ऐसी रिंग नहीं देखी गई थी. इसे सलमान की लकी रिंग बताया जा रहा है.

फैंस ने कैसे किया रिएक्ट?
सोशल मीडिया पर सलमान खान की इस रिंग के साथ तस्वीरें छाई हुई हैं. फैंस के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखा- सलमान खान तो पूरे ही लकी हैं. उन्हें क्या किसी लकी चीज को पहनने की जरूरत है. फैंस सलमान खान की रिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर का मानना है कि ये रिंग उनके पिता सलीम खान की है. उन्होंने ये रिंग अपने सभी बच्चों को दी है.

दूसरे ने लिखा- ये रिंग सबको मिली है, अरबाज ने भी पहनी हुई है ये रिंग वो भी इसी उंगली में. शख्स ने लिखा- सलमान खान को लकी रिंग की क्या जरूरत है, उनके साथ दुआ ही दवा है. वैसे कुछ यूजर्स सलमान खान के हाथ में इस रिंग को देखकर मजे लेने से नहीं चूके.

सलमान की सगाई के लगे कयास
कुछ यूजर्स ने सलमान खान की सगाई की तरफ भी इशारा किया. मगर जब उन्होंने नोटिस किया कि सलमान खान ने रिंग को मिडिल फिंगर में पहना है, तो उनके अरमान पल भर में टूटे. एक यूजर ने तो रिंग को लकी बताया, क्योंकि उसे सलमान खान ने पहना है. अब इस लकी रिंग की असली कहानी क्या है? एक्टर को रिंग उनके पापा ने गिफ्ट की है या नहीं? इन सवालों के जवाब तो सलमान खान ही बेहतर दे सकते हैं. लेकिन इतना जरूर है सलमान खान की इस रिंग ने सोशल मीडिया पर बज जरूर क्रिएट कर दिया है. आपको क्या लगता है इस लकी रिंग के बारे में.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...