4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedरुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी जुड़वां बेटियों की पहल झलक

रुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी जुड़वां बेटियों की पहल झलक

Published on

‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक ने अपनी जुड़वां बच्चियों की पहली झलक शेयर की है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की बच्चियां एक महीने की हो चुकी हैं और इस खास मौके पर उन्होंने बच्चियों को दिखाई है। रुबीना ने ये भी बताया है कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का नाम क्या रखा है। बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने घर में हुए हवन की भी झलकियां दिखाई हैं। बता दें कि 16 दिसंबर को रुबीना ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।

रुबीना ने बेटियों के नामकरण पर इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, ‘ये बताते हुए हमें काफी खुशी हो रही है कि हमारी बेटियां, जीवा और एधा आज एक महीने की हो गई हैं, गुरुपर्व के शुभ अवस पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया। हमारी एंजेल्स को अपनी तरफ से शुभकामनाएं भेजें।’

रुबीना ने दिखाई बच्चों की खूबसूरत झलकियां
रुबीना ने बच्चे के नामकरण के मौके पर घर में हवन पूजा भी रखी थी, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है। इसके अलावा दोनों बच्चियों के नन्हें हाथों की झलक भी उन्होंने दिखाई है। बच्ची के एक हाथ में फूल की कली दिख रही है।

नौंवे महीने में बताया- बनेंगी जुड़वां बच्चों की मां
रुबीना दिलैक ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इंजॉय किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर पिछले दिनों अपने बेबी बम्प की कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने प्रेग्रनेंसी की पूरी जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने नौवें महीने में फैंस को बताया था कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। रुबीना दिलैक ने इसी साल सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको सरप्राइज कर दिया था।

नन्हें मेहमानों के लिए किए ढेरों इंतजाम
बच्चों के जन्म से पहले रुबीना ने दिखाया था कि उनके लिए उन्होंने घर में कैसी तैयारियां कर रखी हैं। नए मेहमानों के लिए उन्होंने घर में सारे इंतजाम किए थे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...