15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedपार्टनर की मौत से दुखी एक्टर ने किया सुसाइड! आखिरी पोस्ट में...

पार्टनर की मौत से दुखी एक्टर ने किया सुसाइड! आखिरी पोस्ट में लिखा था- बस दो दिन इंतजार करो…

Published on

साउथ टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. तेलुगु एक्टर चंद्रकांत की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक्टर ने खुदकुशी की है. हैदराबाद के अल्कापुर स्थित उनके घर में उनकी डेड बॉडी पाई गई. हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मुताबिक मामला दर्ज किया है. लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखें तो एक्टर ने अपनी पार्टनर पवित्रा जयराम की मौत से दुखी होकर ये कदम उठाया. पवित्रा की मौत कुछ दिन पहले ही एक कार एक्सीडेंट में हुई थी.

चंद्रकांत ने की खुदकुशी
तेलुगु इंडस्ट्री का पॉपुलर सितारा अब हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद चुका है. शुक्रवार यानी 17 मई को एक्टर का मृत शरीर उनके हैदराबाद स्थित फ्लैट में पाया गया. ये शॉकिंग खबर एक्टर के पार्टनर पवित्र जयराम की मौत के कुछ ही दिनों बाद आई है, जिनकी तेलंगाना के महबूबनगर में कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी. वो अल्कापुर वाले फ्लैट में पवित्रा के साथ रहा करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल के चंद्रकांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पार्टनर की मौत के बाद से वो डिप्रेशन में चल रहे थे.

नरसिंह पुलिस ने बताया कि उन्हें चंद्रकांत के दोस्तों और वॉचमैन ने कॉल करके इस बात की सूचना दी. पुलिस ने फिलहाल सेक्शन 174 CrPC यानी संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मुताबिक केस दर्ज कर लिया है. पिछले कुछ दिनों से चंद्रकांत सोशल मीडिया पर भी डिप्रेशन वाले पोस्ट कर रहे थे. वो पोस्ट के जरिए बता रहे थे कि वो पवित्रा को कितना मिस कर रहे हैं. आखिरी पोस्ट में उन्होंने ये तक लिखा कि नन्ना….प्लीज दो दिन का इंतजार और कर लेना. इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जहां चंद्रकांत और पवित्रा की एकसाथ की कई फोटोज शामिल थीं.

डिप्रेशन में होने के दिखे संकेत
इसके बाद चंद्रकांत ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जहां वो पवित्रा के साथ एक इवेंट में एंट्री लेते दिखे. दोनों की कई तस्वीरें इस पोस्ट में शामिल थीं. कपल प्यार में डूबा नजर आया. पोस्ट के साथ चंद्रकांत ने कैप्शन में लिखा- गुड मार्निंग नन्ना, जिम का वक्त हो गया है. हमारे काउच ने हमें बुलाया है. लव यू पापा. एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस भी चिंता जाहिर करते दिखे हैं. यूजर्स ने लिखा है- आपकी हर पोस्ट इतनी दुख भरी लग रही है. लग रहा है आप बहुत बुरा बुरा सोच रहे हैं. प्लीज अपने मन पर काबू रखिए.

लिव-इन रिलेशनशिप में थे
चंद्रकांत ने टीवी सीरीज त्रिनयनी से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वहीं पवित्रा भी एक टीवी स्टार थीं. पवित्रा तलाकशुदा थीं, उनके दो बच्चे भी हैं, जो पहले पति के साथ रहते हैं. माना जाता था कि पवित्रा और चंद्रकांत ने गुचचुप शादी रचा ली थी. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये हम नहीं कह सकते. लेकिन कपल रिलेशनशिप में थे और साथ में एक ही फ्लैट में रहते थे. एक इंटरव्यू में चंद्रकांत ने कहा था कि दोनों अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल भी करेंगे.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...