4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedसैफ अली खान अस्‍तपाल में भर्ती, घुटने और कंधे में गंभीर चोट...

सैफ अली खान अस्‍तपाल में भर्ती, घुटने और कंधे में गंभीर चोट के बाद हो रही सर्जरी, करीना भी मौजूद

Published on

बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। उन्‍हें सोमवार सुबह करीब 8 बजे कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्‍टर के कंधे में भी फ्रैक्‍चर है। अस्‍पताल में सैफ के साथ उनकी पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान भी मौजूद हैं।

सैफ अली खान को घुटने और कंधे में चोट लगी है। हालांकि, यह सब कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर है। एक्‍टर के घायल होने को लेकर खान परिवार से किसी ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। सैफ अली खान इन दिनों साउथ की फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। जूनियर NTR और जान्‍हवी कपूर की इस फिल्‍म में वह ‘भहीरा’ का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि शूटिंग के वक्‍त ही उन्‍हें चोट लगी है, जिसके बाद अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पहले भी शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुके हैं सैफ अली खान
वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्‍म के सेट पर सैफ अली खान के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले 2016 में फिल्म ‘रंगून’ के सेट पर भी उनके अंगूठे में चोट लगी थी। तब भी उन्‍हें कोकिलाबेन अस्पताल में ही एडिमट किया गया था, जहां अंगूठे की मामूली सर्जरी हुई थी।

‘क्‍या कहना’ के सेट पर चोट, लगे थे 100 टांके
इसके अलावा फिल्म ‘क्या कहना’ के एक सीन में भी बाइक से स्‍टंट के दौरान सैफ अली खान चोटिल हो गए थे। पूरी टीम खंडाला में स्‍टंट सीन शूट कर रही थी। उन दिनों बारिश के कारण वहां कीचड़ था, ऐसे में जब सैफ ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाई तो वह कीचड़ में फिसल गई। वह बाइक से सीधे जमीन पर गुलाटी मारते हुए गिर पड़े और उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। तब स्‍थानीय अस्पताल में उन्‍हें 100 टांके लगे थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...