20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसैफ अली खान केस : करीना कपूर के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस,...

सैफ अली खान केस : करीना कपूर के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस, पुलिस तो कुछ और ही कह रही थी

Published on

सैफ अली खान पर हमले का राज गहराता जा रहा है। उनके ऊपर जानलेवा हमला किसने, क्यों, कैसे और किस लिए किया? अब तक इन सवालों के जवाब अनसुलझे हैं। वहीं एक के बाद एक दावे और बयान सामने आ रहे हैं जो सवालों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी तक पुलिस की थ्योरी सामने आई कि हमलावर चोरी के इरादे से अंदर घुसा था। महाराष्ट्र के मंत्री ने भी यही बयान दिया लेकिन करीना कपूर के बयान से गुत्थी उलझ गई है। इसके अलावा भी इस केस में कई झोल सामने आए हैं।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिनेता पर हमले के पीछे चोरी ही एकमात्र मकसद था।

सतगुरु अपार्टमेंट में घर
सैफ अली खान (54) सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। गुरुवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।

पुलिस ने दी चोरी करने आए शख्स की थ्योरी
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसका चेहरा उस संदिग्ध हमलावर से मिलता-जुलता है, जिसकी तस्वीर इमारत से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भी इस बात पर जोर दिया है कि हमलवार चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा और इस दौरान उसने सैफ पर हमला किया।

करीना कपूर ने कुछ और ही बताया
अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान से शनिवार को पुलिस में पूछताछ की। करीना ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। हालांकि करीना कपूर ने पुलिस को यह बात बताई है लेकिन उनका यह बयान पुलिस रेकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है।

सैफ अली खान के घर के बारे में
सैफ बांद्रा पश्चिम में सेंट थेरेसा हाई स्कूल के पास 24वीं रोड के जंक्शन पर ग्रैंड रेसिडेंसी होटल के सामने बने सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं। सैफ अली खान टैरेस समेत 11वीं और 12वीं दोनों मंजिलों के मालिक हैं। इमारत में बेसमेंट के अलावा 12 मंजिल बनी हैं। लॉबी बायोमेट्रिक स्कैनिंग से खुलती है। इमारत के परिसर को पत्थरों और लोहे के डिजाइनों से इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी आसानी से उस पर चढ़कर प्रवेश कर सकता है। सतगुरु शरण के पीछे PETFINA नाम की एक छोटी सी दो मंजिला इमारत है। इस इमारत में एक बहुत छोटा गेट है। माना जा रहा है कि PETFINA परिसर के अंदर बाईं ओर एक और छोटी दीवार है, जिस पर भी चढ़ना आसान है और हमलावर यहीं से अंदर आया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...