4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजिस अफेयर को कंफर्म करने से बचते हैं सलमान, राखी ने खोल...

जिस अफेयर को कंफर्म करने से बचते हैं सलमान, राखी ने खोल दी पोल

Published on

जो सलमान खान नहीं कबूल कर पाए, उसे पब्लिकली राखी सावंत ने डिक्लेयर कर दिया. 25 नवंबर को राखी सावंत अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. राखी का बर्थडे सेलिब्रेशन पीक पर है. इस बीच राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने सुपरहिट सॉन्ग परदेसिया पर झूमती दिख रही हैं.

राखी ने यूलिया संग किया डांस
राखी किसके साथ थिरक रही हैं वो ज्यादा इंटरेस्टिंग है. ड्रामा क्वीन राखी सावंत बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग नजर आ रही हैं. वे यूलिया को उनकी सीट से उठाती हैं और उनका हाथ पकड़कर डांस करने लगती हैं. यूलिया भी खुशी-खुशी राखी का साथ देती हैं और अपने किलर डांस मूव्स को दिखाकर लाइमलाइट लूट लेती हैं. राखी ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में यूलिया को स्वीटहार्ट भाभी बताया.

राखी ने यूलिया को कहा भाभी
वीडियो पर राखी ने लिखा- मेरी भाभी. ड्रामा क्वीन ने ये वीडियो सलमान खान को भी टैग किया है. रेड ड्रेस में राखी स्टनिंग लग रही हैं. वहीं यूलिया शाइनी आउटफिट में खूबसूरत लगीं. वीडियो में राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी भी नजर आते हैं. यूलिया वंतूर को पब्लिकली भाभी कहने से राखी सावंत चर्चा में आ गई हैं. जिस रिश्ते को सलमान ने आज तक कुबूल नहीं किया, उसी रिश्ते को यूं लाइमलाइट में लाकर महफिल लूटने का काम राखी ही कर सकती हैं. उम्मीद है राखी की ये शरारत दबंग सलमान खान को नाराज न करें. क्योंकि वो तो राखी के फनी नेचर को जानते ही हैं.

यूजर्स ने लिए मजे
वैसे राखी सावंत के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- पहले भाई जान से तो पूछ लो भाभी बनाना है या अभी कोई और आएगी. शख्स ने लिखा- राखी ने भाभी बोलकर साफ कर दिया है सलमान खान सिंगल नहीं हैं. दूसरे शख्स ने राखी को ट्रोल करते हुए लिखा- ये बस सलमान खान का अटेंशन पाना चाहती है. यूजर लिखता है- राखी ने सलमान के रिश्ते की पोल खोल दी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...