20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसैफ अली खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त, अक्षय कुमार...

सैफ अली खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त, अक्षय कुमार ने की ‘बहादुरी’ की तारीफ

Published on

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को 20 जनवरी 2025, सोमवार को अपने दोस्त सैफ अली खान का हालचाल जानने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल जाते हुए देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का प्रमोशन कर रहे अक्षय कुमार ने सैफ की ‘बहादुरी’ की तारीफ की है। Sanjay Dutt के मुंबई के लीलावती अस्पताल में एंट्री करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। संजय दत्त और सैफ अली खान के बीच एक ऐसा रिश्ता है जो बॉलीवुड की चमक-दमक से कहीं बढ़कर है। वे अक्सर एक-दूसरे का साथ देते हुए देखे गए हैं।

अक्षय कुमार ने की तारीफ
अक्षय ने हमले के दौरान अपने परिवार की रक्षा करने के लिए सैफ की ‘बहादुर’ के रूप में तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी सुझाव दिया कि अर वे फिर से किसी फिल्म में साथ काम करते हैं तो इसका नाम ‘तू खिलाड़ी’ होना चाहिए।

शर्मिला और सोहा मिलने पहुंचे
इससे पहले सैफ अली खान की मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को भी आज बेटी सोहा अली खान के साथ लीलावती अस्पताल में उनसे मिलने देखा गया। सोहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘हमें खुशी है कि वह ठीक हो रहे हैं। यह और भी बुरा हो सकता था और हम सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बेहद आभारी हैं।’

सैफ पर चाकू से किया था हमला
मालूम हो कि 15 जनवरी की देर रात को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित वाले अपार्टमेंट में एक चोर घुस गया था। उसने सैफ पर चाकू से 6 बार हमला किया था। सैफ की अस्पताल में सर्जरी हुई। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है।

बांग्लादेश का रहने वाला है आरोपी
सैफ पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने उसे बांग्लादेश का रहने वाला बताया है। बांद्रा कोर्ट ने हमलावर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से ये भी उम्मीद की जा रही है वो सैफ के घर पर क्राइम सीन को फिर से बनाएगी।

क्राइम सीन को रीक्रिएट कर सकती है पुलिस
इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था, ‘वह डक्ट एरिया में घुसा, पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की से एक्टर के फ्लैट में घुस गया। फिर वह बाथरूम से बाहर आया, जहां एक्टर के कर्मचारियों ने उसे देखा, जिसके बाद घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ और अंत में चाकू से हमला हुआ।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...