9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedउज्जैन के महाकाल में सारा अली खान, गर्भगृह में जल-दूध का किया...

उज्जैन के महाकाल में सारा अली खान, गर्भगृह में जल-दूध का किया अभिषेक, भस्म आरती में हुईं शामिल

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मंदिर में हाथ भी जोड़ती हैं और दरगाह में सजदा भी करती हैं। कोई क्या कहता है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने बुधवार, 31 मई की सुबह मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी सादगी के भी मुरीद हो गए हैं। सारा इन दिनों अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। लक्ष्मण उतेकर की ये फिल्म 2 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

इस वायरल वीडियो में Sara Ali Khan सिर को पल्लू से ढककर महाकाल के सामने हाथ जोड़कर खड़ी दिख रही हैं। पुजारी उन्हें कुछ देते हुए और समझाते हुए भी दिख रहे हैं। सारा के दो वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वो भस्म आरती में शामिल होती दिख रही हैं और भक्ति में पूरी तरह लीन हैं। उन्होंने गर्भगृह में जल और दूध से अभिषेक भी किया।

‘सारा को मंदिर जाने की इजाजत किसने दी?’
इससे पहले सारा अली खान और Vicky Kaushal लखनऊ पहुंचे थे, जहां बड़े मंगल पर हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन किए थे। हालांकि, सारा के मंदिर जाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी और पूछा था कि उन्हें मंदिर जाने की इजाजत किसने दी?

ऐसी है फिल्म की कहानी
‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक सचिन-जिगर का है। ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसमें एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले कपल की कहानी दिखाई गई है। दोनों के बीच शादी से पहले बहुत प्यार होता है, लेकिन शादी के बाद सबकुछ बदल जाता है। बात तलाक तक पहुंच जाती है, लेकिन क्या वाकई में दोनों डिवॉर्स लेने वाले हैं या फिर कहानी में कुछ झोल है, ये तो आपको 2 जून को ही पता चलेगा।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...