16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedशुभमन संग चिल कर रहीं सारा, एयरपोर्ट पर चोरी छिपे साथ बिता...

शुभमन संग चिल कर रहीं सारा, एयरपोर्ट पर चोरी छिपे साथ बिता रहे समय? फोटो Leak

Published on

क्रिकेटर शुभमन गिल ने जबसे T20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाया है, वे इंडिया के फेवरेट बन गए हैं. धुआंधार बल्लेबाजी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी शुभमन गिल लाइमलाइट में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर शुभमन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा अली खान संग नजर आते हैं.

फिर साथ दिखे सारा-शुभमन
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो पोस्ट की है जिसमें सारा और शुभमन गिल साथ में बैठे नजर आ रहे हैं. ये फोटो एयरपोर्ट की बताई जा रही है. फोटो में आप देख सकते हैं सारा और शुभमन साथ में बैठे हैं. दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं. सारा अली खान और शुभमन की इस फोटो ने एक बार फिर उनके अफेयर की खबरों को चर्चा में ला दिया है.

सारा और शुभमन की ये लीक फोटो टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. सारा की क्रिकेटर संग ये फोटो लेटेस्ट है या पुरानी, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. पर इतना जरूर है कि सारा और शुभमन के बीच कुछ तो चल रहा है.

सारा-शुभमन में क्या चल रहा?
इससे पहले भी दोनों की लुका छिपी कई बार पकड़ी गई है. सारा और शुभमन को चोरी छुपे मिलते हुए लोगों ने स्पॉट किया है. अफेयर की खबरों पर सारा ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. पर शुभमन की तरफ से हिंट जरूर मिले हैं. सारा और शुभमन के डेटिंग की खबरें पहली बार तब सामने आई थीं, जब दोनों को मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया था. दोनों की साथ में तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हुई. इसके बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें उड़ने लगीं. शुभमन का नाम सारा से पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जुड़ा था. वहीं सारा का पिछला रिलेशन कार्तिक आर्यन संग था. सारा और शुभमन के रिश्ते का सच जानने की फैंस में बड़ी एक्साइटमेंट है.

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल इस वक्त क्रिकेट की दुनिया में छाए हुए हैं. वनडे फॉर्मेट के बाद अब टी20 में भी उन्होंने कमाल कर दिया है. गिल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टी20 में शानदार शतक जमाया. उनके बल्ले से 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया.

Latest articles

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

कचरे से बनी देश की पहली ‘जीरो सीमेंट’ सड़क: भोपाल के एम्प्री ने रचा इतिहास

भोपाल। राजधानी स्थित सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्प्री) ने सड़क निर्माण के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...