15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedमिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेगा सऊदी अरब, जानें- कौन...

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेगा सऊदी अरब, जानें- कौन है मॉडल रूमी

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब आधिकारिक तौर पर इस्लामिक देश के पहले प्रतिनिधि के रूप में रूमी अलकाहतानी के साथ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल हुआ है. यह सऊदी अरब के लिए एक और कदम है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के तहत अपने रूढ़िवादी लबादे को उतार रहा है.

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊद अरब के प्रतिनिधित्व करने की जानकारी 27 वर्षीय मॉडल रूमी अलकाहतानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी और बताया कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश से पहली प्रतिभागी होंगी. रूमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है.” द खलीज टाइम्स और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है कि सऊदी अरब मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट में भाग लेगा.

सऊदी अरब की राजधानी रियाद की रहने वाली अलकाहतानी को वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जाना जाता है, उन्होंने कुछ हफ्ते पहले मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भी भाग लिया था.

अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार रूमी अलकाहतानी ने कहा, मेरा योगदान विश्व संस्कृतियों के बारे में सीखना और अपनी सऊदी संस्कृति, विरासत को दुनिया में फैलाना है. मैं मलेशिया में आयोजित मिस एशिया इंटरनेशनल 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं.

बता दें कि रूमी अलकाहतानी के इंस्टाग्राम पर दस लाख और एक्स (तत्कालीन ट्विटर) पर लगभग दो हजार फॉलोअर्स के साथ, रियाद में जन्मी मॉडल और कंटेंट निर्माता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से आगामी मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करने पर उत्साह व्यक्त किया.

मिस यूनिवर्स में सऊद का प्रतिनिधित्व करने वाली मिस सऊद अरब के खिताब के अलावा मिस मिडिल ईस्ट, मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का भी खिताब है. वर्तमान में मिस यूनिवर्स का खिताब मिस निकारागुआ शेन्निस पलासियोस के पास है, उन्होंने इस खिताब को पिछले साल अपने नाम किया था.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...