4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedSBI बना देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक, HDFC-ICICI पहले से ही...

SBI बना देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक, HDFC-ICICI पहले से ही क्लब में

Published on

नई दिल्ली,

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने शेयर मार्केट में भी कमाल दिखा दिया है और अब उसके खाते में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. बुधवार के कारोबार में SBI ने बाजार की चाल को मात दे दी और कारोबार के दौरान इसका भाव करीब 2.50 फीसदी उछलकर बीएसई पर 575 रुपये के पास पहुंच गया. इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप (SBI MCap) अब 05 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया. एसबीआई यह स्तर हासिल करने वाला देश का तीसरा बैंक बन गया है.

पहले से इन दो बैंकों का नाम
अभी एसबीआई का मार्केट कैप बीएसई पर 5.10 लाख करोड़ रुपये के पास है. इसके पहले निजी क्षेत्र के दो बैंकों एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank MCap) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank MCap) ने 05 लाख करोड़ रुपये से अधिक का एमकैप हासिल किया था. अभी आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 6.40 लाख करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है. वहीं एचडीएफसी बैंक का एमकैप फिलहाल 8.51 लाख करोड़ रुपये के पास है. एमकैप के लिहाज से एचडीएफसी बैंक ही अभी देश का सबसे बड़ा बैंक है.

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स कारोबार समाप्त होने से कुछ देर पहले तक करीब 200 अंक के नुकसान में कारोबार कर रहा था. बाजार के ऊपर अमेरिकी बाजारों और एशियाई बाजारों की गिरावट का प्रेशर हावी है. सुबह तो सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था. हालांकि बाद के कारोबार में इसने तेजी से रिकवरी की और एक समय फायदे में भी पहुंच गया. हालांकि बाजार बढ़त को बनाए रख पाने में कामयाब नहीं रह पाया.

बन गया नया ऑल टाइम हाई
एसबीआई की बात करें तो बुधवार के कारोबार में इसके शेयर ने नया ऑल टाइम हाई भी बना दिया. कारोबार के दौरान एक समय एसबीआई के शेयर का भाव 2.70 फीसदी चढ़कर 574.65 रुपये पर पहुंच गया. यह एसबीआई के स्टॉक का नया ऑल टाइम हाई लेवल है. ब्रोकरेज हाउसेज अभी भी एसबीआई के स्टॉक को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं. ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने 11 सितंबर को कहा था कि उसे एसबीआई के स्टॉक के भाव में तेजी की उम्मीद है. इस कारण फर्म ने एसबीआई को ‘BUY’ रेटिंग दी थी.

बैंकिंग शेयरों के लिए अच्छा साल
सबसे बड़े बैंक ने शेयर बाजार पर लगातार बढ़िया परफॉर्म किया है. इस साल की बात करें तो जनवरी से लेकर अब तक इसका शेयर 24 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. हालांकि इस दौरान सेंसेक्स महज 3.82 फीसदी चढ़ पाया है. यह साल अभी तक बैंकिंग शेयरों के लिए अच्छा साबित हुआ है. बीएसई बैंकेंक्स इंडेक्स में इस दौरान 15 फीसदी की तेजी आई है. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, इंडसइंड बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे शेयरों में 30 फीसदी से 70 फीसदी तक की तेजी आई है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...