3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedबॉक्स ऑफिस पर 'तेजस' का बुरा हाल देख कंगना ने सोशल मीडिया...

बॉक्स ऑफिस पर ‘तेजस’ का बुरा हाल देख कंगना ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक

Published on

कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उन्हें पक्का भरोसा था कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। लेकिन 27 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘तेजस’ का बुरा हाल है। फिल्म को दर्शक भी नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण इसकी स्क्रीनिंग भी घटा दी गई है। अपनी फिल्म का बुरा हाल देख कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लोगों से थिएटर्स में जाकर फिल्म देखने की अपील की। ‘तेजस’ के कारण कंगना रनौत यूजर्स के निशाने पर हैं और ट्रोल हो रही हैं। यहां तक कि प्रकाश राज और दीपा मेहता ने भी कंगना पर तंज कसा है।

Kangana Ranaut ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोगों से अपील कर रही हैं कि वो फिल्म थिएटर्स में जाकर देखें। वह कह रही हैं, ‘दोस्तों मेरी फिल्म कल 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। जिन्होंने भी फिल्म Tejas देखी है, वो बहुत तारीफ कर रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं। लेकिन दोस्तों, कोविड 19 के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। 99 फीसदी फिल्मों को दर्शक चांस ही नहीं देते हैं। आज के दौर में सबके पास फोन और घर पर टीवी है। लेकिन थिएटर्स शुरुआत से हमारे समाज का हिस्सा रहे हैं। मेरी दर्शकों से अपील है कि अगर आपको ‘मैरी कॉम’, ‘उरी’ जैसी फिल्में पसंद आई हैं, तो ‘तेजस’ भी पसंद आएगी।

कंगना रनौत की अपील-थिएटर्स में देखें फिल्म, नहीं तो…
साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘कोविड से पहले भी थिएटर्स में फुटफॉल यानी दर्शकों की संख्या तेजी से घट रही थी। लेकिन कोविड के बाद यह गंभीर रूप से तेजी से घटनी शुरू हो गई है। कई थिएटर बंद हो रहे हैं। मुफ्त टिकट और कई ऑफर के बाद भी दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट जारी है। लोगों से अपील करती हूं कि वो सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें और परिवार व दोस्तों के साथ इंजॉय करें। नहीं तो थिएटर्स बंद हो जाएंगे, सर्वाइव नहीं कर पाएंगे।’

प्रकाश राज ने उड़ाया कंगना रनौत का मजाक
कंगना के इसी वीडियो पर प्रकाश राज ने उन्हें निशाने पर ले लिया, और तंज कसते हुए लिखा, ‘इंडिया को अभी 2014 में ही आजादी मिली है। प्लीज वेट करो, संख्या बढ़ जाएगी…#justasking.’ ‘तेजस’ की कमाई की बात करें, तो इसने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये हुआ है। ‘तेजस’ को सर्वेश मेवारा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आशीष विद्यार्थी और मोहन आगाशे भी हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...