17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedसीमा हैदर और सचिन को मिला फिल्मों में काम करने का ऑफर,...

सीमा हैदर और सचिन को मिला फिल्मों में काम करने का ऑफर, तंगी में प्रड्यूसर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ के अमित जानी ने पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर को अपनी फिल्मों में काम करने का ऑफर भेजा है। उनका कहना है कि शुरू से ही हम सीमा हैदर के साथ नहीं थे लेकिन पता चला उसे और सचिन को खाने-पीने की परेशानी है तो मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मे अंजू की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं तो इधर सचिन और सीमा हैदर ने कहा है कि वे पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के कारण काम-धंधे पर नहीं जा पा रहे हैं।

सीमा और सचिन के सामने आजीविका की समस्या है, ये खबर जैसे ही वायरल हुई तो मेरठ निवासी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा-सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्हे अपने फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस JANI FIREFOX मे अभिनय का ऑफर दिया है। अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और और उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे हैं। इसकी रिलीज नवम्बर में होनी है। अमित जानी ने सीमा सचिन को ऑफर दिया कि यदि वे उनके प्रोडक्शन मे काम करें तो वे उनको लाखों रुपये मेहनताना दे सकते हैं जिससे वो अपना जीवन-यापन कर सकेंगे।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...